Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दुनिया की 10 सबसे डरावनी जगह, जिनके बारे में जानकर कांपने लगते हैं लोग

  नई दिल्ली। भूत, प्रेत, आत्माओं का अस्तित्व एक रहस्यमयी विषय है जिसे समझा पाना थोड़ा मुश्किल है। इनके अस्तित्व को लेकर लोगों के अलग-अलग मत ह...

 


नई दिल्ली। भूत, प्रेत, आत्माओं का अस्तित्व एक रहस्यमयी विषय है जिसे समझा पाना थोड़ा मुश्किल है। इनके अस्तित्व को लेकर लोगों के अलग-अलग मत होते हैं। दुनिया सबूतों के आधार पर चलती है और कई लोग दावा करते है कि उन्होंने इन भूत-प्रेतों को देखा है। इस संसार के प्रत्येक हिस्से में कुछ भूतिहा जगह पाई जाती है। यहां ऐसे ही दुनिया की 10 डरावनी जगहों के बारे में बता रहे है:


1. आॅस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्थित बीचवर्थ का पागलखाना हॉन्टेंड है। यहां 1867 से 1995 तक एक मेंटल हॉस्पिटल था। यहां 1200 मरीजों के रहने की व्यवस्था थी। इस पागलखाने के 130 साल के इतिहास में यहां पर 9000 पेशेंट मरे हैं। माना जाता है कि यहां उनकी आत्माएं हैं, इसलिए लोग यहां जाने से डरते हैं।


2. फ्रांस का चटेऊ डी चटेऊब्रियां महल को भूतहा माना जाता है। कहते हैं इस महल में शक के कारण एक औरत को उसके पति ने जहर देकर मार दयिा गया था। औरत आत्मा यहां भटकती है। लोग कई बार उसे देखने का दावा भी करते हैं।


3. यह है रिनहम हॉल जो ब्रिटेन में भूतहा हॉ के नाम से जाना जाता है। कहते हैं इसमें ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री की बहन डोर्थी वालपूल की आत्मा भटकती है। कहते हैं इस हॉल में डोर्थी वालपूल को प्रेम प्रसंग के कारण कैद में रखा गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।


4. जापान में माउंट फुजि की तलहटी में बसा, ओकिघारा का यह जंगल, दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से मशहूर है। यहां सैकड़ों की संख्या में हर साल लोग सुसाइड के लिए जाते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों ने यहां सुसाइड की हैं, उनकी आत्माओं का यहां वास है।
जबकि एक प्राचीन मान्यता के अनुसार एक बार जापान में जब कुछ लोग अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ थे तो उन्हें ओकिघारा के इस जंगल में छोड़ दिया गया था, जहां पर उन सबकी भूख से मौत हो गई थी। ऐसा माना जाता है की वही भूत इस जंगल में आज शिकार करते है।

5. फिलीपिंस का यह है मनिला फिल्म सेंटर जो कि भी भूतहा माना जाता है। इसके न?िर्माण के समय कई मजदूरों की मौत हो गई थी। कहते हैं इन मजदूरों की आत्मा यहां भटकती है।

6. अमेरकिा के लुसआिना का यह है 'द मायर्टलेस सेंट फ्रांससिविले'। कहते हैं यहां 10 से भी ज्यादा मौत हुई है। भवन के बरामदे पर दो बच्चों की आत्मा देखे जाने की बात कई बार सामने आई है।


7. सिंगापुर का बिशन एमआरटी स्टेशन बी शैव टेंग कब्रिस्तान पर बना है। 1987 में जब ये स्टेशन खुला तो उसके बाद से ही यहां भूतिया हरकतें शुरू हो गई। कुछ महिलाओं ने अदृश्य हाथों से पकड़े जाने की बात कही, कुछ ने तो सर कटा साया तक देखा। सबसे ज्यादा डराने वाला मंजर तक हुआ जब लोगों ने ट्रेन की छत पर किसी के चलने की आवाज सुनी।


8. यह है रोमानिया का लुलिया हसडेउ इमारत। लुलयिा नाम की लड़की के पिता ने अपनी बेटी की मृत्यु के बाद उसकी याद में यह इमारत बनवायी थी। कहते हैं यहां वह अपनी बेटी की आत्मा से बात भी कयिा करते थे। रोमानिया में यह इमारत सबसे भूतहा माना जाता है।


9. मैक्सिको से 17 मील दूर स्थित डॉल्स आइलैंड एक अनोखा आइलैंड है। इस आइलैंड मे हजारो टूटी-फूटी डॉल्स लटकी हुई है जो इसे काफी डरावना बना देती है। रात के समय इस आइलैंड मे कोई नही रूकता यह वीरान हो जाता है। लोगों का मानना है के इन डॉल्स में आत्माओं को वास है, इसीलिए रात के समय यहा अजीब-अजीब आवाजें सुनने को मिलती है।

इस आइलैंड पर पहले जूलियस सैंटाना बररेरा रहते थे और एक दिन परिवार के साथ घूमने आई बच्ची की यहां डूबने से मौत हो गई। उसके बाद सैंटाना को उसी जगह एक डॉल तैरती हुई मिली। उन्हें उस डॉल मे आत्मा के होने का अहसास हुआ, इसलिए उन्होंने डॉल को पेड़ पर टांग दिया, पर ये सिलसिला रुका नही धीरे-धीरे पूरा आइलैंड डॉल्स से भर गया और सैंटाना की मौत भी उसी जगह हो गई जहां उस बच्ची की हुई थी।


10. राजस्थान के अलवर जिले में भानगढ़ का किला भारत के सबसे हॉस्टेड किले के रूप में पहचाना जाता है। दिन के समय यहां टूरिस्ट्स की भीड़ लगी रहती है लेकिन शाम होते ही यहां सन्नाटा छा जाता है।
कहा जाता है कि जो भी रात में यहां जाता है, वो जिंदा बाहर नहीं आता। इसीलिए रात के समय में लोग किले के आस-पास भी आने से कतराते है। कहा जाता है की इस किले की राजकुमारी रत्नावती को उसकी सुंदरता के कारण एक बुरा तांत्रिक उसे पाना चाहता था लेकिन वह कभी कामयाब नही हुआ और कुछ ऐसा हुआ की उसने पूरे किले को शापित कर दिया।

No comments