Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

न्यू जलपाईगुड़ी में वैन और बोल्डर से भरे डंपर में भिडंत: 13 की मौत

न्यू जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में डंपर और दो वैन की भिड़ंत में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 18 लोग...


न्यू जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में डंपर और दो वैन की भिड़ंत में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना मंगलवार रात धुपगुड़ी के पास हुई। घायलों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में से ज्यादातर वैन में सवार थे। ये लोग किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, डंपर में बोल्डर लदे थे। यह मयनागुड़ी जा रहा था। दूसरी तरफ से दो वैन आ रही थीं। डंपर एक के बाद एक दोनों वैन से टकराया और बेकाबू हो गया। उसमें से बोल्डर कुछ और वाहनों पर गिर गए। इसके बाद डंपर पलट गया। डंपर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद देने का ऐलान भी किया।
24 घंटे पहले गुजरात में ऐसा ही हादसा हुआ था
गुजरात में सूरत से 60 किलोमीटर दूर कोसांबा इलाके में एक दिन पहले ही डंपर ने 20 लोगों को कुचल दिया था। इनमें से 15 की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर थे और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले थे। हादसा किम-मांडवी रोड पर पालोडगाम के पास हुआ। मजदूर फुटपाथ पर सो रहे थे।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

दिल्ली रवाना होने से पहले साय बोले निगम मंडलों में जल्द होगी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमं...

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति...

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: ...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्...

महाराष्ट्र मंडल ने किया सचिन तेंदुलकर का सम्मान

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने MIC मेंबर की घोषणा की

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाय...