Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सावधान! लड़कियों की तारीफ करते समय न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने

नई दिल्ली। दूसरों से कॉम्प्लिमेंट मिलना सबको अच्छा लगता है। खासतौर पर अगर लड़का किसी लड़की की तारीफ करें तब तो ये पल और भी ज्यादा खास हो जाता ...


नई दिल्ली। दूसरों से कॉम्प्लिमेंट मिलना सबको अच्छा लगता है। खासतौर पर अगर लड़का किसी लड़की की तारीफ करें तब तो ये पल और भी ज्यादा खास हो जाता है, लेकिन तारीफ करने और लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में कई बार लड़के ओवर रिएक्ट कर जाते हैं। जिससे पूरा मामला भी उलटा पड़ जाता है। इसलिए किसी महिला या लड़की को कॉम्प्लिमेंट देते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान जानें ये बातें।

1. तारीफ करते समय सही वक्त का होना भी जरूरी है। क्योंकि कई बार लड़के जल्दबाजी में सबके सामने ऐसे कॉमप्लिमेंट दे देते हैं जिससे लड़की शर्मिंदगी महसूस करती है। इसलिए लड़की की तारीफ करते समय उसके मूड और जगह को देखकर बातें कहें।
2. ज्यादातर लड़के महिलाओं या लड़कियों की तारीफ करते समय उनकी शारीरिक सुंदरता की बात करते हैं। सामान्य तौर पर तो लड़कियां इसे ठीक मानती हैं। मगर हद से ज्यादा अगर आप इस बारे में बात करेंगे तो लड़कियों को लगेगा कि आप उनकी बाहरी सुंदरता से अट्रैक्ट हैं और आप उनकी तारीफ करके फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
3. महिलाओं से बात करना और उन्हें खुश करना भी एक कला है। मगर कई बार लड़के फीमेल्स की तारीफ करते समय जरूरत से ज्यादा बड़ी-बड़ी बातें करने लगते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लड़की इंप्रेस होने की जगह आपसे इरिटेट होगी।
4. कई लड़के, लड़कियों को कॉमप्लिमेंट देते समय बात की गंभीरता को भूल जाते हैं और बार-बार एक ही बात कहते रहते हैं। आपके इस तरह कॉमप्लिमेंट देने से कई बार लड़कियां खुद को असहज महसूस कर सकती हैं। उन्हें लग सकता है कि आप उनके पीछे पड़ गए हैं।

5. बहुत से लड़के, लड़कियों की तारीफ करते समय मजाक भी करते हैं। जिससे लड़की को असहज महसूस न हो। मगर जरूरत से ज्यादा हंसी-मजाक आपकी पर्सनाल्टी को गिरा सकता है। इससे लड़कियां आपको सीरियसली नहीं लेंगी।

No comments