Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दो महीने से लापता जैक मा आए सामने

बीजिंग। दो माह से अधिक समय से लापता एशिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार अलीबाबा समूह के मालिक जैक मा अचानक से दुनिया के सामने प्रकट हो गए...


बीजिंग। दो माह से अधिक समय से लापता एशिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार अलीबाबा समूह के मालिक जैक मा अचानक से दुनिया के सामने प्रकट हो गए। हाल ही में जैक मा एक वीडियो कॉन्फे्रंस में नजर आए हैं। दुनिया में बढ़ते दबाव के बाद चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने जैक मा का यह वीडियो जारी किया है।
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, जैक मा ने बुधवार को चीन के 100 ग्रामीण शिक्षकों के साथ वीडियो लिंक के जरिये संवाद किया है। जैक मा ने शिक्षकों से कहा, जब कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा, तो हम फिर मिलेंगे। ग्लोबल टाइम्स ने जैक मा को इंग्लिश टीचर से उद्यमी बनने वाला बताया है। जैक मा के परिचय में अलीबाबा का जिक्र नहीं किया गया, जिसकी स्थापना खुद उन्होंने की है। चीन में अफवाहों का बाजार गरम है कि जैक मा की कंपनी अलीबाबा का नियंत्रण चीन सरकार अपने हाथ में ले सकती है।
दरअसल, जैक मा ने पिछले साल अक्तूबर में किसी मुद्दे पर चीनी सरकार की आलोचना की थी। रिपोट्र्स के अनुसार, इसके बाद से ही जैक मा की कोई सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज नहीं हुई है। जैक मा के बारे में रहस्य तब गहरा गया था, जब वे अपने टैलेंट शो अफ्रीका के बिजनेस हीरो के फाइनल एपिसोड में भी नहीं दिखाई दिए। मा की जगह इस एपिसोड में अलीबाबा के एक अधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अलीबाबा के प्रवक्ता के अनुसार, मा अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते इस एपिसोड में भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि, कार्यक्रम की वेबसाइट से मा की तस्वीर हटने के बाद रहस्य और गहरा गया।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

दिल्ली रवाना होने से पहले साय बोले निगम मंडलों में जल्द होगी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमं...

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति...

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: ...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्...

महाराष्ट्र मंडल ने किया सचिन तेंदुलकर का सम्मान

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने MIC मेंबर की घोषणा की

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाय...