Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आइये जाने किस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं

नई दिल्ली। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुलासा हुआ है कि O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। अमेरिका की पब्लिक लाइब्...


नई दिल्ली।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुलासा हुआ है कि O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। अमेरिका की पब्लिक लाइब्रेरी आॅफ सायंस के मुताबिक, मच्छरों का काटना जींस पर निर्भर करता है। अगर माता या पिता में से किसी एक या दोनों को ज्यादा मच्छर काटते हैं तो हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा हो। ऐसा ही भाई-बहनों के संबंध में भी होता है, क्योंकि खून के रिश्ते होने पर जींस भाई-बहनों व माता-पिता से मिलते हैं।  
वैज्ञानिकों के मुताबिक, मच्छर हमारे ब्लड से प्रोटीन लेते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को A ब्लड ग्रुप की तुलना में दोगुना मच्छर काटते हैं। वहीं B ब्लड ग्रुप के लोगों को सामान्य रूप से मच्छर काटते हैं।
इसके अलावा जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। पसीने में लैक्टिक ऐसिड, यूरिक ऐसिड, अमोनिया जैसे तत्व होते हैं, जिनसे मच्छर जल्दी आकर्षित होते हैं। यही वजह है कि कसरत के दौरान भी मच्छर ज्यादा काटने लगते हैं।

No comments