Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

किसान आंदोलन जारी: आज फिर होगी बात

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन 51वें दिन भी जारी है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच नौवें दौर क...



नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन 51वें दिन भी जारी है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच नौवें दौर की वार्ता आज होगी। सुप्रीम कोर्ट की समिति के एक सदस्य के नाम वापस लेने के बाद बातचीत को लेकर असमंजस की स्थिति थी, मगर केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह साफ करते हुए कहा दोनों पक्षों के बीच वार्ता 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगी। वहीं, आज राहुल गांधी भी दिल्ली में आंदोलन करेंगे। कमेटी में जाने का कोई तुक नहीं है: भूपिंदर सिंह मान
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी से अपने अलग होने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता भूपिंदर सिंह मान ने कहा कि आंदोलन और किसानों के हितों को देखते हुए मैं समझता हूं कि उसमें(कमेटी) जाने का कोई तुक नहीं है।  सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी से अपने अलग होने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता भूपिंदर सिंह मान ने कहा कि आंदोलन और किसानों के हितों को देखते हुए मैं समझता हूं कि उसमें(कमेटी) जाने का कोई तुक नहीं है। 

कांग्रेस का आज देशभर में प्रदर्शन
वहीं, कांग्रेस आज किसानों के समर्थन में देशभर में प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में राहुल गांधी कांग्रेस के प्रदर्शन की कमान संभालेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय बाद विदेश से लौटे हैं, गुरुवार को वह तमिलनाडु के दौरे पर रहे थे।  वहीं दूसरी तरफ क्रांति किसान यूनियन के प्रमुख दर्शन पाल ने भी कहा कि हम बातचीत के लिए आज की बैठक में जाएंगे। बैठक में सरकार कैसे व्यवहार करेगी, इसके आधार पर हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कृषि कानूनों की समीक्षा के लिए बनाई गई समिति के सदस्य भूपिंदर सिंह मान के इस्तीफे को सही ठहराया।
दुनिया की सबसे ऐतिहासिक परेड होगी
दुनिया की सबसे ऐतिहासिक परेड होगी। एक तरफ से जवान चलेगा और एक तरफ से किसान चलेगा। इंडिया गेट पर हमारे शहीदों की अमर ज्योति पर दोनों का मेल मिलाप होगा। साथ ही उन्होंने बैठकर को लेकर कहा कि सरकार से बातचीत के लिए हम तैयार हैं। सरकार कृषि कानूनों को वापस ले, इसी संबंध में आज मुलाकात होगी।
 

No comments