Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ननकी राम कंवर का आरोप: डीएमएफ में एक करोड़ रुपयों का मिनी राइस मिल खरीदी घोटाला

कोरबा। जिले के रामपुर क्षेत्र से विधायक और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने जिला खनिज संस्थान न्यास (डी एम एफ) मद से मिनी राइस मिल ...


कोरबा। जिले के रामपुर क्षेत्र से विधायक और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने जिला खनिज संस्थान न्यास (डी एम एफ) मद से मिनी राइस मिल खरीदी में करीब एक करोड़ रुपयों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
है। उन्होंने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिख कर मामले की जांच की मांग भी की है। प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता और भारतीय जनता पार्टी के रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने बताया कि डीएमएफ मद से वर्ष 2019- 2020 में 119
नग मिनी राइस मिल की खरीदी की गई। उप संचालक कृषि कोरबा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया था। मिनी राइस मिल मशीन की खरीदी छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड ने किया। इस खरीदी में भंडार क्रय नियम का पालन नहीं किया गया। विधायक कंवर ने आरोप लगाया है कि मिनी राइस मिल मशीन केवल पच्चीस हजार रुपये में आती है। लेकिन जिले में एक लाख पांच हजार रुपये प्रति नग की दर से खरीदी की गई। उन्होंने प्रति मशीन अस्सी हजार रुपये अधिक दर पर खरीदी का आरोप लगाया है। इस तरह मशीन खरीदी में पंचानवे लाख बिस हजार रुपयों का भ्रष्टाचार क्या गया है। विधायक श्री कंवर ने कलेक्टर से मिनी राइस मिल खरीदी में भ्रष्टाचार की जांच करने और सम्बधित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सात दिवस के भीतर कृत कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।

No comments