Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नक्सलियों ने डीआरजी जवान की पीट-पीट कर दी हत्या

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ का बीजापुर फिर नक्सली वारदात के चलते खून से लाल हो गया। नक्सलियों ने डीआरजी जवान की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। ज...

 


बीजापुर। छत्तीसगढ़ का बीजापुर फिर नक्सली वारदात के चलते खून से लाल हो गया। नक्सलियों ने डीआरजी जवान की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। जवान इससे पहले नक्सली संगठन में ही काम करता था और सरेंडर करने के बाद पुलिस की योजना के तहत डीआरजी में भर्ती हुआ था। वारदात जांगला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि उच्चाधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कोतरापाल निवासी सोमडु उर्फ मल्लेश ष्ठक्रत्र में कांस्टेबल पदस्थ था। वह अपने किसी काम से गृहग्राम आया हुआ था। यहां से लौटने के दौरान गुरुवार शाम करीब नक्सलियों ने रास्ते में उसे घेर लिया। नक्सलियों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। कुछ साल पहले ही सोमुड ने सरेंडर किया था। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकेगी।
चार दिन में चौथी हत्या
बीजापुर में चार दिनों में यह चौथी हत्या है। इससे पहले नक्सलियों ने 24 जनवरी को गोपनीय सैनिक की गला रेतकर हत्या कर दी थी। वहीं 25 जनवरी को एमपी के एक ठेकेदार को बेरहमी से मार दिया था। इसके बाद 27 जनवरी को भी एक बर्खास्त कांस्टेबल का उसके घर में सोते हुए गला रेत दिया गया था। हालांकि पुलिस ने इसे आपसी रंजिश में हत्या होने की बात कही थी। इस संबंध में भी अभी ज्यादा कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।
**

No comments