Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, March 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल को मंजूरी

नई दिल्ली। भारत बायोटेक ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, देश के दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेन...


नई दिल्ली। भारत बायोटेक ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, देश के दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन) के विशेषज्ञों की समिति ने नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल के लिए मंजूरी दे दी है, जिसे भारत बायोटेक ने विकसित किया है। कंपनी ने हाल ही में दवा महानियंत्रक को चि_ी लिखी थी और नेजल वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल (नैदानिक परीक्षण) के लिए मंजूरी मांगी थी। एक अधिकारी ने बताया कि अगर यह वैक्सीन कारगर हुई तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा।
भारत बायोटेक के मुताबिक, शुरुआत में नाक से दी जाने वाली इस वैक्सीन का ट्रायल पुणे, नागपुर, भुवनेश्वर और हैदराबाद जैसे शहरों में किया जाएगा। कंपनी नागपुर में एक अस्पताल से ट्रायल को लेकर पहले ही करार कर चुकी है। इस वैक्सीन की सबसे खास बात ये है कि नाक के जरिए दी जाने वाली यह वैक्सीन कोरोना की एकल खुराक वैक्सीन है।
क्या अधिक प्रभावी है यह वैक्सीन
: वैज्ञानिकों के मुताबिक, शोध में यह पाया गया है कि नाक से दी जाने वाली वैक्सीन कंधे पर इंजेक्शन के जरिए दिए जाने वाले टीके के मुकाबले अधिक प्रभावी होती है। पिछले साल सितंबर में ही इस वैक्सीन को बनाने वाले शोधकर्ताओं ने दावा किया था कि यह वैक्सीन अधिक व्यापक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा करती है।  

No comments

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर में तीन दिवस...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों के लिए 21,277 करोड़ 28 ला...

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियो...

सुकमा के ग्रामीणों ने पहली बार राजधानी का किया भ्रमण, विधानस...

राष्ट्र प्रेम, साहस और गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाने वाली...

श्रीकृष्ण ने जहां की लीलाएं और जहां पड़े उनके चरण, सभी देवस्थ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की द...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर...

कल सूर्यकांत राठौड़ ग्रहण करेंगे निगम सभापति का पदभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...