राजनांदगांव। स्थानीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आज पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने पुलिस-पत्रकार वार्षिक अपराधिक आंकडों के संबंध में ब...
राजनांदगांव। स्थानीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आज पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने पुलिस-पत्रकार वार्षिक अपराधिक आंकडों के संबंध में ब्रीफिंग का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण द्वारा वर्ष 2020 में पुलिस द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में पत्रकारों अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक श्री श्रवण बताया कि ने जिला राजनांदगांव में अपराधों की रोकथाम हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2019 एवं 2020 में जिले के थानों में पंजीबद्ध अपराध संख्या जो यह दर्शाता है कि वर्ष 2020 में अपराधों में काफी कमी आयी है। अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही कर अपराध की बड़ी घटनाओं पर रोक लगाने के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग, अवैध धान परिवहन, चिटफंड कंपनी के संचालकों के संपत्ति कुर्की कराया जाकर निवेशकों को उनका पैसा लौटाया गया है।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने बताया कि जिला राजनांदगॉव में वर्ष 2018, 2019, 2020 में क्रमश: 40(20)44 अपराध घटित हुए है, जो दोनों वर्ष की अपेक्षा वर्ष 2020 में अपराध में आंशिक वृद्धि हुई है, किंतु वर्ष 2020 में पंजीबद्ध 44 प्रकरणों में से 40 प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकार राजनांदगॉव पुलिस द्वारा हत्या के 90 प्रतिशत मामले का निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने बताया कि जिला राजनांदगॉव में वर्ष 2018, 2019, 2020 में क्रमश: 32 (38) 33 अपराध घटित हुए है, जो वर्ष 2019 की अपेक्षा वर्ष 2020 में अपराध में काफी कमी हुई है। वर्ष 2020 में पंजीबद्ध 33 प्रकरणों में से 32 प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकार राजनांदगॉव पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के 96 प्रतिशत मामले का निराकरण किया गया। वहीं जिला राजनांदगॉव में वर्ष 2018, 2019, 2020 में क्रमश: 140 (183) 116 अपराध घटित हुए है, जो दोनों वर्ष की अपेक्षा वर्ष 2020 में अपराध में अत्यधिक कमी आयी है। वर्ष 2020 में पंजीबद्ध 116 प्रकरण में 60 प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल हुई है। शेष प्रकरणों के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी संभावित है।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने बताया कि जिला राजनांदगॉव में वर्ष 2018, 2019, 2020 में क्रमश: 65 (91) 104 अपराध घटित हुए है, जो गत वर्ष की अपेक्षा वर्ष 2020 में अपराध में आंशिक वृद्धि हुई है, किंतु वर्ष 2020 में पंजीबद्ध 104 प्रकरणों में से 102 प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकार राजनांदगॉव पुलिस द्वारा बलात्कार के 98 प्रतिशत मामले का निराकरण किया गया। जिला राजनांदगॉव में वर्ष 2018, 2019, 2020 में क्रमश: 00(04)07 अपराध घटित हुए है, जो गत वर्षो की अपेक्षा वर्ष 2020 में अपराध में आशिंक वृद्धि हुई है, किंतु वर्ष 2020 में पंजीबद्ध 07 प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकार राजनांदगॉव पुलिस द्वारा दहेज मृत्यु के 100 प्रतिशत मामले का निराकरण किया गया।
No comments