Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दुनिया में यहाँ रहते हैं सिर्फ बौने लोग,यह रहस्य वैज्ञानिक आज तक नहीं सुलझा पाये

abernews.in नई दिल्ली। यांग्सी नाम का बौनों का यह अनोखा गांव शिचुआन प्रांत के दूर-दराज क्षेत्र में स्थित हैं। यहां के निवासियों में 40 फीसद...

abernews.in

नई दिल्ली।
यांग्सी नाम का बौनों का यह अनोखा गांव शिचुआन प्रांत के दूर-दराज क्षेत्र में स्थित हैं। यहां के निवासियों में 40 फीसदी से ज्यादा लोगों की लंबाई सामान्य से भी कम है। गांव के करीब 80 में से 36 लोग बौने हैं। इस गांव के सबसे लंबे व्यक्ति की लम्बाई 3 फिट 10 इंच का है जबकि सबसे छोटे व्यक्ति की लंबाई 2 फिट 1 इंच है। इतनी अधिक संख्या में लोगो के बौने होने के कारण यह गांव बौनों के गांव के नाम से प्रसिद्ध है। हालांकि इतनी बड़ी तादाद में लोगो के बौने होने के पीछे क्या रहस्य है इसका पता वैज्ञानिक पिछले 60 सालों में भी नहीं लगा पाये है।  
यह रहस्य वैज्ञानिक 60 साल बाद आज तक नहीं सुलझा पाये है। वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इस गांव की पानी, मिटटी, अनाज आदि का कई मर्तबा अध्ययन कर चुके है लेकिन वो इस स्थिति का कारण खोजने में नाकाम रहे है।  वहीं कुछ लोगो को मानना है की इसका कारण वो जहरीली गैसे हैं जो जापान ने कई दशको पहले चीन में छोड़ी थी, हालांकि यह एक तथ्य है की जापान कभी भी चीन के इस इलाके में नहीं पहुंचा था। ऐसे ही समय-समय पर तमाम दावे किए गए, लेकिन सही जवाब नहीं मिला।
यह भी पढ़े : शकीरा ने बिकनी के लिए काफी हॉट पोज दिए
गांव के बुजुर्गों की मानें तो उनका कहना है कि इस गांव को दशकों पहले किसी बिमारी ने घेर लिया था जिसके चलते वहां के लोग अजीबो-गरीब हरकते करने लगे थे। अब गांव के कुछ लोग इसे बुरी ताकत का प्रभाव मानते हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि खराब फेंगशुई के चलते हो ऐसा हो रहा है। वहीं, कुछ का कहना ये भी है कि ये सब अपने पूर्वजों को सही तरीके से दफन ना करने के चलते हो रहा है।

No comments