Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रदेश में कई जगह बारिश से हजारों क्विंटल धान भीगा

    रायपुर।  जनवरी के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। सामान्यत: 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद से दिन व रात का तापमान बढऩे लगता है, ...

 


  रायपुर।  जनवरी के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। सामान्यत: 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद से दिन व रात का तापमान बढऩे लगता है, लेकिन इस बार 15 जनवरी को इस माह का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया।     जनवरी बीतने में तीन दिन बाकी है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री से नीचे जाने की संभावना बिल्कुल नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कई जिलों में देर रात से बारिश हो रही है। जिसके चलते धान खरीदी केंद्रों में खुले में पड़े हजारों क्विंटल धान भीग गया है।     सरगुजा के अलावा लोरमी, पेंड्रा इलाके में बारिश हो रही है। इधर राजधानी रायपुर में भी सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। जिसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों की माने तो दक्षिण भारत से आ रही नमी के चलते प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार मार्च तक उतार-चढ़ाव के साथ ठंड पड़ेगी, लेकिन तापमान इतना भी नहीं गिरेगा, जिससे रातें सर्द हों। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रायपुर, सरगुजा व बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस बार जनवरी भी काफी गर्म बीत रहा है। 2014 में 29 जनवरी को न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री था।

No comments