Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजनीति के मैदान में उतरे, बीजेपी में शामिल

तमिलनाडु।  पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन आज चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि अगले साल राज्य में विधानस...


तमिलनाडु। पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन आज चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। इस दौरान राज्य में भाजपा के प्रभारी सीटी रवि और पार्टी तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरुगन मौजूद रहे। भाजपा का वर्तमान में तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक सरकार के साथ गठबंधन है।
बता दें कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने बीते मंगलवार को राजनीति में न आने का फैसला किया। इसे लेकर सीटी रवि ने कहा कि रजनीकांत एक महान नेता हैं। हम उसका सम्मान करते हैं। हम उसकी ताकत जानते हैं। वह राष्ट्रीय हितों और तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। इसके एक दिन बाद ही उनके राजनीतिक सलाहकार तमिलारुवी मणियन ने राजनीति छोड़ने की घोषणा कर दी। रजनीकांत ने 2021 में राजनीतिक पार्टी का गठन करने और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्होंने अपना इरादा बदल दिया।
इससे पहले अक्टूबर में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली खुशबू सुंदर ने आज सुबह ट्वीट करके अपने 'दो खास दोस्तों' के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी थी। हालांकि, उन्होंने इस ट्वीट में किसी का नाम उजागर नहीं किया था।

No comments