Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, April 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

संपत्ति विवाद में हुई पूर्व मंत्री की बहू और पोती की हत्या

 


रायपुर। पूर्व वन मंत्री स्व. डीपी घृतलहरे की बहू और पोती की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक मृतिका का नंदोई डॉक्टर आनंद और उसके साथी दीपक है। डॉक्टर आनंद वर्तमान में धरसींवा में पोस्टेड है। वहीं तीसरा संदेही मृतिका के ननद का पति का भी नाम सामने आ रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा कर इसकी जानकारी देगी।
जानकारी के मुताबिक घटना खम्हारडीह इलाके के सतनामी चौक स्थित एक मकान की है। मकान के अंदर रखे एक दीवान में 30 वर्षीया नेहा धृतलहरे व उसकी नौ वर्षीया पुत्री अनन्या धृतलहरे के शव मिला था। मृतका का भाई जब घर पहुंचा तो घर का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, पुलिस के आने पर जब अंदर का कमरा खोला गया तो ननदोई डॉ राय और दीपक शतोड़े मिले। दोनों युवकों से मृतिका के भाई ने अपनी बहन नेहा व भांजी पीहू उर्फ अनन्या के बारे में पूछा पर दोनों घबराकर कुछ भी बताने से बचते रहे। घर का सामान कमरे के दीवान में बिखरा हुआ था, जिसके बाद संदेह के आधार पर दीवान को खोलकर देखा गया तो नेहा और उसकी 11 वर्षीय बेटी की लाश अंदर पड़ी हुई थी। दोनों मृतकों के शरीर और गले में चोट के निशान भी मिले हैं, इससे पुलिस संदेह जाता रही है कि हत्या से पहले मृतकों का आरोपियों से संघर्ष भी हुआ होगा।
इधर मौके पर मौजूद खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में तीसरे संदेही मृतिका के ननद के पति का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है उसी ने ही दोनों की गला घोंटकर हत्या की थी। फिलहाल वो फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
-मृतिका का पति तीन दिनों से था गांव में..
मृतका का पति तरुण ने पूछताछ के दौरान बताया कि, घर में पैसों की जरूरत होने के चलते वो अपने गांव गया हुआ था। पत्नी का फोन बंद था। इस कारण वह तत्काल ही गांव से अपनी बाइक में लौटकर घर आ गए। उसने बताया कि दो तीन दिन पहले ही उसने अपनी पुत्री अनन्या उर्फ पीहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। फिलहाल पुलिस संदेह के आधार पर मृतिका के दोनों नंदोइयों सहित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस मामले के संदेही मृतिका के ननद के पति अमन को हिरासत में लेकर इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

No comments

नई सोच के साथ जन सहभागिता के लिए हो प्रयास : राज्यपाल पटेल

प्रदेश के सभी अंचलों में समान रूप से उद्यमिता का हो विस्तार ...

कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर अनाज, दलहन एवं तिलहन बीजों क...

जेईई मेंस-2025 में प्रयास के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर कि...

उग्रसेन की मेहनत और वन अधिकार पत्र: एक परिवार की उम्मीदों की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिव...

छत्तीसगढ़ में निवेश के असीम अवसर : वाणिज्य मंत्री ने मुंबई ...

देश को इस्पात उत्पादन का वैश्विक केन्द्र बनाने में अग्रणी भू...