Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भगवान शनि देव जी को बेहद प्रिय है शनिवार का दिन, प्रसन्न करने के लिए करें ये विशेष उपाय

रायपुर।  शनिवार का दिन भगवान शनि देव जी का होता है। माना जाता है के इस दिन भगवान शनि देव जी अपने भगतों पर अपार कृपा करते है। अपने भगतों के स...


रायपुर। शनिवार का दिन भगवान शनि देव जी का होता है। माना जाता है के इस दिन भगवान शनि देव जी अपने भगतों पर अपार कृपा करते है। अपने भगतों के सभी कष्टों को दूर करते है। ये भी माना गया है के अगर भगवान शनि देव जी के साथ साथ इस भगवान हनुमान जी की पूजा की जाए तो दोहरा लाभ प्राप्त होता है और जीवन में सुख शांति बनी रहती है। 

- भगवान शनि देव बड़े ही दयालु हैं। जो भी भक्त उनको सच्चे मन से याद करता है शनिदेव उनको अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। अगर आपको शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या या कोई अन्य दोष हो तो शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दोनों हाथों से स्पर्श करके पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। यह आप हर शनिवार करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। याद रहें कि पीपल की परिक्रमा के दौरान आप "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जप अवश्य करें।

- शनिवार को शनि देव के साथ ही भगवान हनुमानजी की भी पूजा करें। शनिवार की शाम को मछलियों को दाना डालें तथा चीटियों को आटा खिलाए। इससे शनि देव व हनुमानजी की कृपा से आपके भाग्य खुल जाएंगे। अगर आप पर कोई कर्ज हो या नौकरी में उन्नति नही हो रही हैं तो हर शनिवार को यह टोटका जरूर करें। इसका असर आपको जल्द ही देखने को मिलेगा।

- शनिवार का दिन शनि देव के साथ ही हनुमानजी के नाम पर भी रहता हैं। शनिवार के दिन आप दोनों भगवान के नाम का एकासना करें। शनिवार शाम को आप एकासना तोड़ने से पहले एक रोटी लें और उसे अपने सामने रखकर अपनी इच्छा और मनोकामना करें। जब आप यह करें तब रोटी साफ बर्तन में आपके सामने रखें। अपनी मनोकामना कहने के बाद उस रोटी को किसी भी काले कुत्ते या काली गाय को खिला दें। यह टोटका करने से आपके सारे बिगड़े काम सवरने लग जाएंगे और अटका हुआ धन आने लगेगा। 

- शनिवार के दिन भगवान शनि देव को तेल चढ़ाना चाहिए और हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक करना चाहिए। शनिवार के दिन यह दोनों काम करने के बाद आप एक टोटका यह करें कि आप काली चीजों का दान करें। जैसे कि उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी गरीब व्यक्ति को दान में दें। यह टोटका करने से आप पर शनि देव व हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी। फिर आपका कितना भी बड़ा दुश्मन क्यों ना हो वह अपने आप ही आपसे दुश्मनी खत्म कर लेगा। 

No comments