Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव का आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

अबेर न्यूज। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस विज्ञान वभन में शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के अधिकारी 4 राज्यों और एककेंद्र शासित प्रदेश (पुडुच...


अबेर न्यूज।
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस विज्ञान वभन में शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के अधिकारी 4 राज्यों और एककेंद्र शासित प्रदेश (पुडुचरी) में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचरी में आगामी विधानसभा के लिए चुनावी तारीखों की घोषणा हो रही है। बता दें हाल ही में पुडुचरी में कांग्रेस की सरकार गिरी और वहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- कोरोना को देखते हुए चुनाव होगें। इन दौरान मतदाताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। मतदान का समय 1 घंटे ज्यादा बढ़ाया गया। सभी चुनाव अधिकारियों का टीकाकरण होगा।  चुनाव आयुक्त बोले- 31 मई को असम की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा तो 24 मई को तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन राज्यों के 824 विधानसभा क्षेत्र में 18.6 करोड़ मतदाता 2.7 लाख बूथ पर मतदान करेंगे।

चुनाव के दौरान नियमों का पालन जरुरी होगा। घर-घर संपर्क के लिए भी नियम होंगे। घर-घर चुनाव प्रचार के लिए 5 लोगों के साथ में जाने की अनुमति होगी। नामांकन की प्रक्रिया और सिक्योरिटी मनी आॅनलाइन भी जमा कराई जा सकती है। ग्राउंड फ्लोर सभी मतदान केंद्र होंगे। रैली के लिए मैदान तय होंगे। सुरक्षा बल एडवांस ही भेजे जा रहे हैं। सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि सभी पांच राज्यों में भेजे जा रहे हैं।

कहां कितनी सीटों पर होगा चुनाव:
चार विधानसभा चुनावों में 824 सीटों के लिए 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर करीब 18.68 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।  चुनाव आयोग ने बताया असम में 126 सीटों, तमिलनाडु में 234 सीटों, पश्चिम बंगाल में 294 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए चुनाव होगा।

No comments