Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुंह से पस निकालकर घुटनों का दर्द भगाने का दावा करने वाला गिरफ्तार

रायपुर। शहर की महिलाओं और बुजुर्गों को ठगने वाला शातिर अब पुलिस की गिरफ्त में है। तीन अलग-अलग थानों में जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज थी, उस ठग डॉ...


रायपुर। शहर की महिलाओं और बुजुर्गों को ठगने वाला शातिर अब पुलिस की गिरफ्त में है। तीन अलग-अलग थानों में जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज थी, उस ठग डॉक्टर को पुलिस ने महाराष्ट्र के अकोला से गिरफ्तार कर लिया। इस ठग का नाम उस्मान अली है। लोगों से ये खुद का नाम डॉ. रहमान बताता था। इधर-उधर घूमकर जड़ी बूटी बेचने का धंधा करता था और अपना अस्पताल मुंबई में होने का दावा करता था। लोगों के घुटने पर चिलम लगाकर मुंह से दर्द खींचने का दिखावा करता था। कुछ क्रीम, मलहम घुटनों पर मलकर लाखों रुपए ले लिया करता था।
-पूरा नेटवर्क था लोगों को झांसे में लेने के लिए
रायपुर के कोटा में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका शीतला सिंह ने सबसे पहले अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें करीब 13 साल से आर्थराटिस की बीमारी है। कई तरह के इलाज के बाद भी उनकी बीमारी ठीक नहीं हुई। उनका एक बेटा कर्नल अजित सिंह जो सेना मे पंजाब मे पदस्थ है और एक बेटी डॉ. नीतू ठाकुर अपने परिवार के साथ नासिक में रहती है।
कर्नल अजित ने घर वालों की देखभाल के लिए एक कर्मचारी महेन्द्र सिंह राठौर को रायपुर भेजा था जो उनके साथ ही रहता था। शीतला सिंह के पति एसवाय सिंह जिनकी उम्र 81 साल है। उन्हें भी शुगर की बीमारी है। इसलिए घर के सामान खरीदने के लिए अक्सर वे ही बाहर जाती थीं। 9 दिसंबर को वे महेंद्र के साथ अनूप मेडिकल स्टोर्स कोतवाली थाने के पास गईं। वहीं पर महेंद्र किसी व्यक्ति से बात कर रहा था पूछने पर उसने अपना राहुल बताया। वो महेंद्र से जान चुका था कि महिला को घुटनों में तकलीफ है। राहुल असल में ठग डॉ. रहमान का साथी था। उसने महिला से कहा कि मुंबई के डॉ. रहमान को वो जानता है। बातों-बातों में डॉ रहमान से मीटिंग फिक्स हो गई।
-शहर के तीन थानों में केस
11 दिसंबर डॉ. रहमान महिला के घर आया। जांच करने के बाद उसने कहा कि उनके दोनों घुटनों को ठीक कर सकता है लेकिन फीस ज्यादा लगेगी। उसने महिला के पैर में चिलम फंसाई और मुंह से पस निकाला। ये रहमान की ट्रिक थी। महिला के पैर पर उसने क्रीम वगैरह लगाई और फीस के तौर पर उसने 2.45 लाख रुपए मांगे। 2.20 लाख बात तय हुई। महिला ने रुपए भी दे दिए। कुछ दिनों बाद फिर तेज दर्द हुआ। अब फर्जी डॉक्टर ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। ऐसा ही रायपुर के खम्हारडीह इलाके में रहने वाले एक और शख्स के साथ हुआ। उससे ठग ने 85 हजार लिए। आमानाका के रहने वाले भूपेंदर सिंह भी डॉ. रहमान के झांसे में आ गए और 50 हजार रुपए गंवा बैठे।
-ऐसे आया पकड़ में
मामले की जांच कर रही थाने और साइबर सेल की टीम ने उन सभी नंबरों को खंगाला जिससे पहली शिकायत करने वाली महिला शीतला को फोन आते थे। इसके बाद मेडिकल स्टोर, घर के आसपास सभी जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कई दिनों की जांच के बाद यह तय हो गया कि आरोपी रायपुर से बाहर का रहने वाला है। मोबाइल नंबर से ही पता चला कि वो महाराष्ट्र के अकोला में घूम रहा है।
पुलिस अफसरों की टीम एक हफ्ते तक वहां रही। लगातार जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला कि डॉ. रहमान बनकर लोगों से मिलने वाले का असली नाम उस्मान अली है। उसका घर राजस्थान के बूंदी में है। फर्जीवाड़ा करने के कुछ दिन पहले वो रायपुर के बेरला रोड किनारे अपने परिवार के साथ तंबू में रह रहा था। घूम-घूमकर जड़ी-बूटी बेचता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात शीतला से हुई, जिससे उसने लाखों की ठगी की। उसके पास से 1.90 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

No comments