Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, March 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दरिमा में शुरू हुई प्रदेश की पहली बकरी मंडी

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा तहसील के साप्ताहिक बाजार में शासकीय स्तर पर प्रदेश की पहला बकरी मंडी की शुरूआत हुई। कलेक्टर संजीव कुमार झा ...



अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा तहसील के साप्ताहिक बाजार में शासकीय स्तर पर प्रदेश की पहला बकरी मंडी की शुरूआत हुई। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बकरी मंडी का अवलोकन किया तथा मंडी में उपस्थित ग्रामीणों से बकरी मंडी में बकरी बचने के फायदे के बारे में समझाईश दी। उन्होंने कहा कि यह एक अदभुत पहल है समिति के सदस्य काफी उर्जावान एवं आशान्वित हैं। यह प्रयोग बकरी पालकों को काफी प्रोत्साहित करेगा। इसके साथ ही नरवा, गरवा, घुरूवा और बाडी योजना के क्रियान्वयन की दिशा मील का पत्थर साबित होगा। समिति के सदस्यो ने बताया कि बकरी मंडी में आज एक विक्रेता के द्वारा 6 हजार रुपए का बकरा बेचा गया।   
उल्लेखनीय है कि बकरी पालन व्यवसाय को फायदेमंद बनाने तथा बकरी  खरीदी-बिक्री में बिचैलियों की भूमिका समाप्त करने के उद्देश्य से अब जिले के सभी जनपदों के बड़े साप्ताहिक बाजारों में बकरी मंडी शुरू किया जा रहा है। मंडी का संचालन हेतु समिति का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही एक प्रतिनिधि भी होगा जो बकरी क्रय एवं बिक्री का काम देखेगा और रसीद भी कटेगा। रसीद में बकरी का वजन, रंग, उम्र, सींग, दांतों की संख्या इत्यादि शामिल होगी। मंडी में प्रति बकरी खरीदी बिक्री हेतु निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। मंडी स्थल तक बकरी या बकरा को ले जाने की जिम्मेदारी किसान या विक्रेता की होगी तथा बिक्री उपरांत बकरी या बकरा को ले जाने की जिम्मेदारी खरीददार की होगी। मंडी स्थल में चारा की व्यवस्था विक्रेता को करनी होगी जबकि पानी की व्यवस्था समिति करेगी। मंडी में बकरियों के खरीदी बिक्री के उपरांत ही मंडी शुल्क लिया जाएगा। खरीदी बिक्री नहीं होने पर मंडी शुल्क नहीं लिया जाएगा। मंडी में बिक्री स्थल में पशुओं का स्वास्थ्य जांच शिविर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगाया जाएगा।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ननकी सिंह, जनपद सदस्य  प्रसून सिंह, सरपंच मीरा सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एनपी सिंह, डीपीएम राहुल मिश्रा, नीरज नामदेव, डॉ. प्रशान्त शर्मा सहित अन्य अधिकारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

No comments

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया

मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य क...

दयाराम का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बनने...

होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर