Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाला नाइजीरियन नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार

  रायपुर।  फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार ...

 


रायपुर।  फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार  प्रार्थिया महिला ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके फेसबुक आईडी में डॉ. रोनाल्ड क्रिस्टोफर नामक व्यक्ति की फ्रेंड रिकवेस्ट आइ थी जिसे प्रार्थिया द्वारा एकसेप्ट किया गया। उक्त व्यक्ति ने स्वयं को डॉक्टर होना बताया था। कुछ दिनों बाद प्रार्थिया के मोबाइल फोन पर मोबाइल नंबर 447503990173 एवं 9821965044 से व्हाट्सएप कॉल आया और इस नम्बर से बात करने वाला डॉ. रोनाल्ड क्रिस्टोफर था। डॉ. रोनाल्ड क्रिस्टोफर ने प्रार्थिया को अपने झांसे में लेकर महंगे गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर 17 दियंबर से 21 दिसंबर के मध्य अलग - अलग बैंक खातों में विभिन्न किश्तों में  5,00,000 रुपए जमा कराकर मोबाइल फोन बंद कर दिया। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 17/21 धारा 420 भादवि. 66 डी आई.टी.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।     चूंकि अपराध महिला से संबंधित एवं गंभीर प्रवृत्ति का था जिसे पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती मनोज ध्रुव, प्रभारी सायबर सेल  रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर विशाल कुजूर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई।
पुलिस ने नाइजीरियन गिरोह पर किया फोकस
 सायबर सेल की टीम द्वारा पूर्व में भी इसी तरह से ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई थी। अत: टीम द्वारा इस तरह के तरीका वारदात के आधार पर अपराध घटित करने वाले नाइजीरियन गिरोह पर फोकस करते हुये कार्य प्रारंभ किया गया। आरोपी एवं प्रार्थिया के मध्य फेसबुक के जिस आई.डी. व मैसेज तथा मोबाईल नंबरों के माध्यम से बातचीत हुई थी उक्त आई.डी. एवं मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ प्रार्थिया द्वारा बताये गये खाते, जिनमें प्रार्थिया द्वारा पैसे जमा किये गये थे के संबंध में भी बैंक से जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण व बैंक खातों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर आरोपी की लोकेशन चिन्हंकित करने में सफलता प्राप्त हुई। प्राप्त लोकेशन के आधार पर सायबर सेल के उपनिरीक्षक अमित कश्यप के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना हुई। दिल्ली में पड़ताल प्रारंभ करने पर यह सुनिश्चित हुआ कि आरोपी द्वारा बहुत ही सर्तकता से अपनी पहचान को छिपाते हुये इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
आरोपी के मोबाइल नंबर, फेसबुक आई डी व बैंक खातों के नाम व पते फर्जी थे
आरोपी द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल नंबर, फेसबुक आईडी व बैंक खातों के नाम व पते फर्जी थे तथा उन मोबाईल नंबरों एवं बैंक खातों का उपयोग सिर्फ और सिर्फ ठगी की वारदात को कारित करने के लिए किया गया था। दिल्ली में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी के थाना द्वारका मार्ग क्षेत्रांतर्गत स्थित भरत विहार ककरोला में निवास करने के संबंध में अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर टीम ने तत्काल बिना समय गंवाये आरोपी के फ्लैट में रेड कार्यवाही कर नाइजीरियन नागरिक आरोपी इग्नातुस चुकवजेक्वउ नौरूका को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया को अपने झांसे में लेकर प्रलोभन देकर पैसे लेने की बात स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से अपराध से संबंधित 4 नग मोबाईल फोन, 1 नग लैपटॉप, एटीएम कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, पासपोर्ट, पेन ड्राईव एवं पेन कार्ड जप्त किया गया है। आरोपी मूलत: नाइजीरियन नागरिक है जो वर्तमान में नई दिल्ली के थाना द्वारका मार्ग क्षेत्रांतर्गत स्थित भरत विहार ककरोला में निवासरत था। पूछताछ में आरोपी द्वारा संपूर्ण भारत में सैकडों महिलाओं को अपने झांसे में लेकर प्रलोभन देकर लाखों रुपए लेना बताया गया है। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अग्रिम कार्यवाही की गई।

No comments