Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, March 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बिलासपुर जिले को पीएम किसान सम्मान निधि के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए मिला राष्ट्रीय अवार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। केन्द्रीय...


रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेन्द्र तोमर ने बुधवार को इस योजना के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर जिले को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया। बिलासपुर के कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के राज्य नोडल अधिकारी  जी.के. निर्माम ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री  कैलाश चौधरी भी पुरस्कार समारोह में उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे ने इस उपलब्धि के लिए किसानों और बिलासपुर जिला प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम कर रही है। राज्य की खेती-किसानी और किसानों को समृद्ध बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण के क्षेत्र में देश का रोल मॉडल बनने की ओर अग्रसर है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दो वर्ष पूर्ण होने पर इसके क्रियान्वयन में देश में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले वाले राज्यों एवं जिलों को पुरस्कृत किया गया। बिलासपुर किसानों के आधार प्रमाणीकरण एवं उन्हें लाभान्वित करने के मामले में देश का अव्वल जिला है। जिले में 9310 किसानों का आधार प्रमाणीकरण कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया गया है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले को जल संरक्षण के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। नदियों के संरक्षण एवं पुनरूद्धार के लिए वर्ष 2019 में बिलासपुर जिले को नेशनल वॉटर अवार्ड प्रदान किया गया था।    

No comments

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया

मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य क...

दयाराम का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बनने...

होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर