Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, March 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महाराष्ट्र: अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन पुणे में लगा नाइट कर्फ्यू

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़े परेशान करने वाले आ रहे हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्...


नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़े परेशान करने वाले आ रहे हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। केरल में पिछले तीन दिनों से हालात में सुधार हुआ है।
उधर, मरीजों की संख्या बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर से राज्य के कई शहरों में सख्ती शुरू कर दी है। अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। यह सोमवार रात 8 बजे से प्रभावी होगा। इस दौरान जरूरी सामान की दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, पुणे जिला प्रशासन ने भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। यहां रात 11 से सुबह 6 बजे तक लोगों को घरों से निकलने पर रोक लग गई है। केवल इमरजेंसी में निकलने की इजाजत होगी। स्कूल-कॉलेज भी 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। पुणे के बाद अब नागपुर, यवतमाल और मुंबई में भी नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के मंत्री विजय वेड्डेटीवार ने भी इसकी पुष्टि की।
महाराष्ट्र, केरल, पंजाब में कोरोना का नया स्ट्रेन
कोरोना के मामलों में कमी आने से लोग बेपरवाह न हों। यह हिदायत दिल्ली एम्स  के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने दी है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रविवार शाम 'इंडियाज फाइट अगेंस्ट द कोविड' सेशन में उन्होंने कहा कि बेवजह यात्रा करने की भूल न करें, क्योंकि नया स्ट्रेन महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में आ चुका है। यह फेस्टिवल वर्चुअली चल रहा है। डॉ. गुलेरिया ने कहा, कोरोना खत्म नहीं हुआ है। वैक्सीन के बाद कुछ बचा सकता है तो एहतियात। मास्क तो है ही, लेकिन स्वच्छता, सोशल डिस्टेंसिंग, आइसोलेशन जैसी आदतों को जारी रखना होगा।

No comments

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया

मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य क...

दयाराम का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बनने...

होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर