Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

तुर्की पर सख्त हुए बाइडन, अर्दोआन के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें

  वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सत्ता संभालते ही तुर्की पर सख़्त होते नजऱ आ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों देशों ...

 


वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सत्ता संभालते ही तुर्की पर सख़्त होते नजऱ आ रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों देशों के हित तेज़ी से अलग हो रहे हैं और ऐसे में उनकी आगे की राह मुश्किल हो सकती है। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन दुनिया के उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्ते निभाए थे और अब सरकार बदलने के बाद उन्हें बाइडन की ओर से रूख़ा व्यवहार देखने को मिल रहा है।
वहीं, बाइडन ने राष्ट्रपति बनने से पहले अर्दोआन को 'निरंकुश शासकÓ बताया था और तुर्की में विपक्ष को और मज़बूत करने का वादा किया था। बाइडन के प्रशासन ने शुरुआत में ही तुर्की के जाने-माने सिविल सोसायटी नेता ओस्मान कवाला की रिहाई की मांग की थी और छात्रों के प्रदर्शन के दमन के दौरान तुर्की सरकार के समलैंगिक विरोधी (होमोफ़ोबिक) रवैये की आलोचना की था। अपने बयानों में जो बाइडन ने लोकतंत्र को बढ़ावा देने की बात कही थी, लेकिन अमेरिका और तुर्की के बीच कई ऐसी वजहें हैं जो पारस्परिक तनाव को बढ़ा सकती हैं. अर्दोआन ने उस चेतावनी को दरकिनार करते हुए रूस से उन्नत एस-400 मिसाइस सिस्टम खऱीदा था कि इससे नेटो में उसकी भूमिका प्रभावित होगी। इसकी वजह से ट्रंप प्रशासन ने तुर्की के रक्षा उद्योग पर कुछ हद तक पाबंदियां भी लगानी पड़ी थीं क्योंकि इसे लेकर अमेरिकी संसद में बहुत हंगामा हुआ था।
**

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्र...

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजल...

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया