Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दुर्ग में नाबालिग से गैंगरेप

     दुर्ग। दुर्ग जिले से शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर 13 साल की बच्ची के साथ छह लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना 25 फर...

    


दुर्ग। दुर्ग जिले से शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर 13 साल की बच्ची के साथ छह लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना 25 फरवरी की बतायी जा रही है। घटना भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र की है।
    नाबालिग बच्ची खदान में काम करने वाले मजदूर परिवार से है। 25 फरवरी को जब नाबालिग बच्ची नहाने के लिए खदान मे गयी हुई थी, उस दौरान बच्ची के परिचित लड़के ने अपने घर पर बुलााया और वहां पहले से मौजूद पांच अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीडि़ता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर मौके से फरार हो गये। लोक लॉज के डर से पीडि़ता ने घटना की जानकारी 26 फरवरी को अपने माता-पिता को दी। जिसके बाद इस मामले में नेवई थाने में शिकायत दर्ज की गयी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये पांच नाबलिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ 376, 342, 506, और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

No comments