Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कर्मचारियों को वेतन देने को पैसे नही, फूल महोत्सव जैसे फिजूल खर्ची कर रहा निगम : शिव वर्मा

abernews अबेर न्यूज राजनांदगांव। नगर निगम के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद शिव वर्मा ने निगम द्वारा आयोजित किये जा रहे फूल महो...


abernews अबेर न्यूज राजनांदगांव। नगर निगम के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद शिव वर्मा ने निगम द्वारा आयोजित किये जा रहे फूल महोत्सव कार्यक्रम को फिजूल खर्च बताते हुए कहा कि निगम के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लाल पड़े हुए है और बेफालतू का दिखावा करने आयुक्त एवं महापौर द्वारा फूल महोत्सव जैसे कार्यक्रम किया जा रहा है। श्री वर्मा ने कहा कि महापौर व आयुक्त दोनो बताए कि इस महोत्सव से नगरवासियों को क्या लाभ होगा? इस फूल महोत्सव के बहाने निगम द्वारा अपने घरों में गार्डनिंग करने वाले लोगों से 50-50 रुपए लिया जा रहा है। क्या निगम को इतनी कंगाली छा गई है कि नगर वासियों से 50-50 रुपए वसूली करनी पड़ रही है। इससे पता चलता है कि निगम आर्थिक रूप से कितना कमजोर है और यदि यही स्थिति है तो लाखो खर्च कर सिर्फ दिखाने के लिए फूल महोत्सव जैसे भारी- भरकम आयोजन क्यों?
    श्री वर्मा ने कहा कि निगम में 3-3, 4-4 माह से कर्मचारी वेतन नही पाये है। पार्षदों का मान देय नही मिल पाया है । इसके लिए निगम में कंगाली है। यदि बड़े - बड़े आयोजन के लिए भूपेश सरकार से पैसा लाया जा रहा है तो निगम क्षेत्र में अधूरे पड़े काम को इन फिजूल खर्चो के पैसों से पूरा क्यों नही करवाया जाता? निगम ऐसे फिजुल खर्ची कार्य बंद करें।

No comments