Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय: एकात्म परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न

  बेटियों पर अत्याचार बर्दास्त नही : विभा राव अबेर न्यूज़ रायपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर...

 बेटियों पर अत्याचार बर्दास्त नही : विभा राव


अबेर न्यूज़ रायपुर।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में प्रदेश कार्यसमिति की प्रथम बैठक हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के बाद वन्दे मातरम गीत के साथ हुई। बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक बताते हुए यह संकल्प लिया कि अब किसी भी क्षेत्र में बेटियों पर अगर अत्याचार हुई तो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक  अंजय शुक्ला, छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय सदस्य  विभा राव जी ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष  मोतीराम साहू जी थे।
प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला ने कहा की बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के सपना है। उन्होंने कहा कि भारत में बेटिया हर क्षेत्र में सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर बालिकाओं की सुरक्षा करना और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। इसके अलावा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को संवारना भी इसका उद्देश्य है। सरकार ने लिंग अनुपात में समानता लाने के लिए ये योजना शुरू की।
ताकि बालिकाएं दुनिया में सर उठकर जी पाएं। इसका उद्देश्य बेटियों के अस्तित्व को बचाना एवं उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी है। शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं को अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाना एवं उनकी इसमें भागीदारी को सुनिश्चित करना भी इसका मुख्य लक्ष्य है।

महिलाओं पर कही भी अत्याचार बर्दास्त नही होगा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के छत्तीसगढ़ प्रभारी  विभा राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भारत में कहीं भी किसी भी क्षेत्र में महिलाओं पर अत्याचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां कहीं भी महिलाओं पर अत्याचार की सूचना मिलती है तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समिति आगे बढ़कर बेटियों को इंसाफ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अभियान के द्वारा समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध एक पहल हुई है। इससे बालक और बालिकाओं के बीच समानता का व्यवहार होगा। बेटियों को उनकी शिक्षा के लिए और साथ ही उनके विवाह के लिए भी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे उनके विवाह में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।इस योजना से बालिकाओं को उनके अधिकार प्राप्त होंगे जिनकी वे हकदार हैं साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए भी यह अभियान एक मजबूत कड़ी है।

लिंगानुपात पर केंद्रित है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की बैठक के मुख्य अतिथि  मोतीलाल साहू ने कहा की आज बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ समिति भारत की सबसे मजबूत समिति माने जा रहे हैं समिति का मुख्य उद्देश्य में हमें कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, महिलाओं पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार जैसे अपराधों की खबर देखने और सुनने को मिलती है जिसे प्रमुखता से रोकना है। जिसके लिए भारत सरकार इन बालिकाओं को बचाने और उनके अच्छे भविष्य के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और अलग अलग योजनाएं चला रही है|बालिकाओं की देखभाल और परवरिश अच्छी हो इसके लिए कई तरह के नए नियम कानून भी लागू किये जा रहे हैं। इस योजना के तहत मुख्य रूप से लड़के एवं लडकिया के लिंग अनुपात में ध्यान केन्द्रित किया गया है, ताकि महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव रोका जा सके। इस अभियान का संचालन तीन स्तर पर हो रहा है, राष्ट्रीय स्तर पर, राजकीय स्तर पर और जिला स्तर पर। 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से  चंपा देवी पावले, सह सयोजक  राजेश अवस्थी,  प्रदेश कार्यसमिति   संध्या परगनिया, इंजीनियर शिखा शर्मा, श्रीमति ओजस्वी,  सुमन प्रभा यादव,डॉक्टर किरण बघेल , अनुराधा शुक्ला, ज्योति पांडे ,डॉक्टर संध्या तिवारी ,डॉक्टर एनके अग्रवाल, हेमन्त वर्मा,बिलासपुर जिला सयोजक सीमा पांडे,  भगवती जायसवाल ,लक्ष्मी साहू ,मोहन झा,  पूर्णा जायसवाल , राजकुमार यादव, वर्तिका विश्वास,  रितिका यादव ,धनीराम सोनकर, कृष्ण कुमार सिंह,  प्रियदर्शिनी, भारती शिंदे, राघवेंद्र साहू जिला संयोजक ,दिनेश पाटील, जया कर, कविता दीवान, मथुरा सोनी ,दुर्गावती , कोसी ठाकुर ,सुकमा जिला से लक्ष्मी मरकाम, जिला राजनांदगांव से  गायत्री सिंग , सुधा पवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments