Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, March 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :
latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा पकड़ से दूर, वीडियो कर रहा शेयर

  चंडीगढ़। दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है पर वह समय-समय पर वीडियो बनाकर किसानों को साधने की कोशिश में लगा हुआ ह...

 


चंडीगढ़। दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है पर वह समय-समय पर वीडियो बनाकर किसानों को साधने की कोशिश में लगा हुआ है। सिधाना मंगलवार देर रात फेसबुक पर लाइव हुआ और महराज रैली के लिए लोगों का धन्यवाद किया।  लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में हुई किसान महारैली में पहुंचा था और मंच से उसने किसानों को संबोधित किया था। लक्खा पर दिल्ली पुलिस एक लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। महराज रैली में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था, इसके बावजूद सिधाना मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। वीडियो जारी कर सिधाना ने कहा कि मेरे कहने पर महराज में पहुंचे लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। उसने दावा किया कि महराज में एक लाख से ज्यादा लोग अपनी आवाज बुलंद करने पहुंचे थे। हर वर्ग से लोग वहां आए थे। रैली में लोग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आए। इसके बाद लक्खा ने किसान नेताओं से अपील की कि अब एक बड़ा कार्यक्रम दिल्ली में रखा जाए ताकि दिल्ली की सरकार को मालूम हो सके कि किसान चुप नहीं बैठेंगे। उसने बार्डर पर दिल्ली पुलिस की तरफ से लगाए गए नोटिस बोर्ड का भी जिक्र किया और कहा कि हमें इसका जवाब देना होगा। उसने पंजाब के युवाओं से अपील की कि जब भी बुलावा आए, हमें बड़ी संख्या में दिल्ली जाना होगा।  इसके अलावा उसने राजनीतिक पार्टियों से अपने संबंधों पर बात की। उसने कहा कि मेरे सभी से अच्छे संबंध हैं। इस रैली में लोग मेरे लिए नहीं, पंजाब के लिए जुटे थे। उसने अकाली दल और कांग्रेस पर इस मामले में सियासत न करने की भी अपील की। उसने कहा कि मेरा रोम रोम पंजाब का कर्जदार है। अगर मैं पकड़ा गया तो कोई बात ही नहीं, लेकिन अगर मैं बाहर रहा तो ये लड़ाई हम जीत लेंगे। उसने लोगों से अपील की कि मेरे साथ डटे रहो, हम ये आंदोलन जीत लेंगे।  पंजाब सत्कार सभा कमेटी व अन्य संस्थाओं ने मंगलवार को महारैली का आयोजन गांव महराज की दाना मंडी में किया था। रैली में हजारों की संख्या में युवा किसान और उनके परिवारों की महिलाएं भी शामिल हुईं थीं। दोपहर करीब 1.45 बजे अचानक लक्खा सिधाना मंच पर पहुंचा। उसे देखते ही युवाओं ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद और किसान मजदूर एकता के नारे लगाने शुरू कर दिए। उसने रैली को संबोधित करना शुरू किया और कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर जितने मर्जी झूठे केस दर्जकर ले लेकिन किसान अपने हक लेकर ही घर आएंगे।

No comments