Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री बघेल अपने साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को असम दौरे में साथ ले उड़े

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज असम दौरे में अपने साथ संसदीय सचिव, विधायक व असम प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को भी चार्...


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज असम दौरे में अपने साथ संसदीय सचिव, विधायक व असम प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को भी चार्टर प्लेन से साथ ले उड़े। ज्ञात रहे कि विकास उपाध्याय असम में अपनी पूरी टीम के साथ डेरा डाल लिया है और उनकी सक्रिय कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस हाईकमान जहाँ खुश है वहीं भाजपा की नजर भी विकास पर बनी हुई है। लगातार वे अमित शाह से लेकर केन्द्र सरकार को निशाना बना रहे हैं। विकास ने कहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ में अपनाई गई रणनीति के फॉमूर्ला में हम काम कर रहे हैं और भाजपा को यहाँ हर हाल में पटकनी देंगे।

राहुल गांधी के प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री बघेल की असम में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में चुनाव के नजदीक आते देख दौरा तेज कर दिया है। आज से दो दिवसीय दौरा 7 और 8 फरवरी को असम में रहेंगे। पार्टी हाईकमान ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ प्रमुख समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी है। आज असम दौरे में वे विकास उपाध्याय को भी साथ ले उड़े। एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, पार्टी की ओर से सभी तैयारी हो गई है, 6 दलों के साथ गठबंधन हुए हैं, और उससे असम की स्थिति में परिवर्तन आएगा, आने वाले समय में निश्चित रूप से  असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री बघेल असम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित14 फरवरी को असम के महत्वपूर्ण स्थान शिवसागर जिला में आयोजित सभा को लेकर तीन जिलों के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आज शिवसागर के अहमगुरी विधानसभा में पुब्लिक मीटिंग करने के बाद कहरदेव जिला के महामोर विधानसभा में चाय बागान के वर्करों के साथ 4 बजे बैठक में सम्मिलित होंगे जहाँ 5000 से भी ज्यादा वर्कर भाग लेंगे। विकास उपाध्याय ने असम कांग्रेस को इस बाबत पूर्व से ही तैयारी करने के निर्देश दे दिए हैं।

असम प्रभारी राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय राहुल गांधी के असम दौरे के मद्देनजर प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह के निर्देश पर अपर असम में जागो असम के स्लोगन के साथ आज से लगातार 6 दिन की पूरे विधानसभा के 6 जिलों में पब्लिक बैठकें रखी हैं। इसमें मुख्यमंत्री बघेल तीन जिला की बैठक में इस बीच सम्मिलित होंगे ।जो राहुल गांधी के असम बचाओ यात्रा के रूप में 14 फरवरी को आयोजित सभा के रूप में परिवर्तित होगा। विकास उपाध्याय अभी तक 37 विधानसभा में कई दौर की बैठकें ले चुके हैं। कांग्रेस कार्यकतार्ओं को कैसे चार्ज किया जाए ये खूबी विकास उपाध्याय में अतिरिक्त योग्यता के रूप में देखी जाती रही है।लोगों को अपनी पार्टी की ओर मोड़ कर मतदाताओं को कैसे आकर्षित किया जाए के जो नुख्से विकास उपाध्याय में है और किसी युवा नेता में नहीं मिलता और वे इसी फामूर्ला में असम के कांग्रेसियों को सक्रिय करने सफल हो गए हैं।इतना ही नहीं प्रत्येक विधानसभा में वे छत्तीसगढ़ से अपने खास तरह के बूथ मेनेजमेंट में माहिर कार्यकतार्ओं को भी तैनात कर दिया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिस फामूर्ला में भूपेश बघेल ने जीत दिलाई वही फामूर्ला असम में भी: विकास उपाध्याय

विकास उपाध्याय ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऊजार्वान कांग्रेस के नेता हैं और उनकी असम में उपस्थित मात्र से ही असम कांग्रेस में उत्साह व सक्रियता का संचार हो रहा है। हम उन्हीं के छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अध्यक्ष रहते फामूर्ला में काम कर रहे हैं। जन घोषणा पत्र भी भाजपा से हट कर होगा। हम वही उसमें बोलेंगे जो पूरा कर सकेंगे।भाजपा असम के लोगों को एनआरसी और सीएए के चक्रव्यूह में झोंक दिया ताकि वोटों का ध्रुवीकरण कर सके पर आज वही बात करने बच रही है।अमित शाह असम की जनता में दहशत फैला कर चुनाव जीतना चाहते हैं और हम शांति का संदेश लेकर जनता के बीच कांग्रेस को प्रचारित कर रहे हैं।

No comments