Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

New Zealand- न्यूजीलैंड में दिखा Corona का असर, दर्शकों के बिना खेले जाएंगे मुकाबले

abernews नई दिल्ली। कोरोना केसों के बढ़ते मामलों का असर एक बार फिर से खेल जगत में दिखाई देना शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड में एक बार फिर वहां...


abernews नई दिल्ली।
कोरोना केसों के बढ़ते मामलों का असर एक बार फिर से खेल जगत में दिखाई देना शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड में एक बार फिर वहां कोरोना के बढ़ते केस के कारण फैंस के आने पर रोक लगा दी गई है। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम और इंग्लैंड की महिला टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है। पुरुष टीम के 5 में से 2 टी20 हो गए हैं, जबकि 3 मैच अगले महीने होने हैं। न्यूजीलैंड सीरीज में 2-0 से आगे हैं। हालांकि सीरीज को अब तक स्थगित नहीं किया गया है। ऑकलैंड में होने वाले मैच वेलिंगटन शिफ्ट किए जाएंगे। ऑकलैंड में लेवल-3 का अलर्ट जारी किया है। यानी कोई भी स्पोर्ट्स इवेंट नहीं हो सकते।

इस बीच बांग्लादेश की टीम भी न्यूजीलैंड पहुंच गई है। टीम 14 दिन तक क्वांरटाइन में रहेगी। इसके बाद ही ट्रेनिंग करने की इजाजत मिलेगी। दोनों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज होनी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम भी अगले महीने न्यूजीलैंड आएगी। भारत में भी धीरे-धीरे फैंस की वापसी हो रही है। लेकिन कोरोना के केस बढ़ने के कारण आईपीएल के वेन्यू को लेकर मंथन चल रहा है।

कोरोना के कारण पिछले साल क्रिकेट का पूरा शेड्यूल प्रभावित रहा। पुरुष टी20 वर्ल्ड कप और महिला वनडे वर्ल्ड कप को एक साल के लिए टालना पड़ा। इतना ही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की कई सीरीज स्थगित हो गईं। आईसीसी ने इन सीरीज को नहीं कराया, क्योंकि फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) के तहत सभी टीम के अन्य सीरीज के मुकाबले तय थे। इस कारण औसत अंक का नियम बनाया। हालांकि इसके कारण कई टीम को घाटा भी उठाना पड़ा। लेकिन पिछले साल जून से क्रिकेट की वापसी हुई। शुरुआत में फैंस को आने की अनुमति नहीं थी। धीरे-धीरे फैंस भी आने लगे थे। न्यूजीलैंड में तो 100 फीसदी फैंस को आने की अनुमति दे दी गई थी।

No comments