Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मध्यप्रदेश के इन 12 शहरों में टोटल लॉकडाउन

भोपाल। देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढऩे लगे हैं। देश के 6 राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से भारत पर फिर कोरोना वि...


भोपाल। देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढऩे लगे हैं। देश के 6 राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से भारत पर फिर कोरोना विपदा आ गई है। इससे देश में एक बार फिर से कोरोना महामारी संकट गहराता जा रहा है। कोरोना की इस संभावित दूसरी लहर के बीच देश में होली का त्योहार आ चुका है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कफ्र्यू जैसे कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिससे इस संकट को टाला जा सके। आइए जानते हैं देश में फिलहाल किन-किन शहरों में लॉकडाउन और नाइट कफ्र्यू लगाया गया है। देश में फिलहाल दो राज्यों के कुछ शहरो में में लॉकडाउन लगाया गया है। इनमें हैं- महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच औरंगाबाद में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यह लॉकडाउन 30 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। औरंगाबाद के जिला प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। इसके अलावा नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। लोगों से कोरोना गाइडनलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील की जा रही है। महाराष्ट्र के बीड जिले में भी प्रशासन ने लॉकडाउन लगा दिया है। बीड जिले में ये लॉकडाउन 26 मार्च से 4 अप्रैल तक लागू किया गया है। राज्?य के परभणी जिले में भी 24 मार्च से


31 मार्च तक लॉकडाउन लागू किया जा चुका है।
महाराष्ट्र- औरंगाबाद, नागपुर, बीड, परभणी
मध्य प्रदेश के बड़े शहरों के बाद अब छोटे शहरों में भी हर रविवार लॉकडाउन शुरू हो गया है। यहां विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा के सौंसर में संडे लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगोन में हर रविवार लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया था। लॉकडाउन हर शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।
मध्य प्रदेश- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन, विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा
नाइट कफ्र्यू
लॉकडाउन के अलावा देश के कई राज्यों में नाइट कफ्र्यू जैसे प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। इसमें महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य शामिल हैं। पूरे महाराष्ट्र में 28 मार्च से नाइट कफ्र्यू लगाने के आदेश दिए गए हैं। यहां 28 मार्च से 15 अप्रैल तक रात्रि कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा वह शहर जहां नाइट कफ्र्यू लगाया है उसमें- लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रोपड़, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट शामिल हैं।

No comments