Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दुर्ग:बीच सड़क पर 200 मीटर दूर तक दौड़ाकर युवक को मारा चाकू, पड़ोसी ने की हत्या

  कोतवाली क्षेत्र के हरना बांधा में देर रात की घटना, राजनांदगांव से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस, वारदात के...

 कोतवाली क्षेत्र के हरना बांधा में देर रात की घटना, राजनांदगांव से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस, वारदात के बाद बाइक से भाग निकला था आरोपी


रायपुर। दुर्ग में सोमवार देर रात एक युवक की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक ने जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक दौड़ लगाई, लेकिन फिर भी नहीं बच सका। वारदात के अगले ही दिन मंगलवार को पुलिस ने इसका खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, हरनाबांधा निवासी कमलेश सारथी (22) शादी-विवाह के बैंड में काम करता था। वह सोमवार रात करीब 10.30 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान घर के पास ही उसका विवाद हो गया। इस पर आरोपी ने हमला किया तो जान बचाने के लिए कमलेश भागने लगा। पीछा कर आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। चाकू लगते ही कमलेश वहीं सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी बाइक से भाग निकला।
कमलेश को पुलिस अस्पताल ले गई, वहां मृत घोषित कर दिया
घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया तो वह अस्पताल ले गए, जहां कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो इसमें कमलेश के पड़ोसी मुरली साहू के बारे में जानकारी मिली। दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था। इस पर पुलिस ने मुरली का पता लगा रही थी। इसी बीच उसके राजनांदगांव के गंडई में होने की सूचना मिली। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटना की रात भी दोनों के बीच जमकर हुआ था विवाद
पूछताछ में मुरली ने पुलिस को बताया कि उसका अक्सर कमलेश से झगड़ा होता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़ा और गाली-गलौज हुआ। इस पर मुरली ने चाकू निकाल लिया और कमलेश पर हमला किया। चाकू लगते से ही कमलेश भागने लगा, लेकिन थोड़ी दूर जाकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। हालांकि दोनों के बीच रंजिश का कारण अभी सामने नहीं आ सका है।

No comments