Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारत में कोरोना का कहर जारी: मिले 23,285 संक्रमित, 117 की मौत

नई दिल्ली। कोरोना का कहप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसे कोरोना की दूसरी लहर से जोड़कर देखा जाने लगा है।   जिस गति से देश में कोरोना के म...



नई दिल्ली। कोरोना का कहप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसे कोरोना की दूसरी लहर से जोड़कर देखा जाने लगा है।   जिस गति से देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वो चिंताजनक हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 23,285 नए दैनिक मामले सामने आए। दैनिक मामलों में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। 23,285 दैनिक मामले आने के बाद कोरोना के कुल मामले 1,13,08,846 हो गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 117 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। वहीं गुरुवार को देश में कोरोना के 22,854 दैनिक मामले सामने आए थे, जबकि शुक्रवार को 23,285 नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15,157 लोग इस वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। कोरोना के दैनिक संक्रमित मामले, ठीक हुए मामलों से ज्यादा आ रहे हैं, जिसकी वजह से देश में सक्रिय मामलों के आंकड़े बढ़ रहे हैं।
मौजूदा समय में देश में सक्रिय मामले की संख्या 1,97,237 है। यहां जानकारों को यह बात सता रही है कि अगर संक्रमण की यही दर रही तो जल्द ही सक्रिय मामलों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाएगी। वहीं अब तक देश में 1,58,306 लोग कोरोना वायरस के आगे हार मान चुके हैं।  बता दें कि कई दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले 18 हजार से अधिक आ रहे थे। मंगलवार को आई मामूली गिरावट के बाद एक बार फिर कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 23,285 पहुंच गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 15,157 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है, जिसके बाद कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,53,303 हो गई है।

No comments