Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 3 IED ब्लास्ट कर भागे नक्सली

ABER. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सलियों ने IED विस्फोट ...


ABER. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सलियों ने IED विस्फोट कर दिया और वहां से जान बचाकर भाग निकले। जवानों ने मौके से IED सहित अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल, इलाके में सर्चिंग जारी है। यह मुठभेड़ मालेवाही थाना क्षेत्र के बारसूर रोड पर जंगल में हुई है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद मिल सकेगी।

जानकारी के मुताबिक, पल्ली बारसूर रोड पर जंगल में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर सीनियर अफसरों के निर्देश पर CRPF, DRG, STF और CAF के जवानों की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था। जवान शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पघोटिया के जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले।

घने जंगल और पहाड़ी की ओर भागे नक्सली, ब्लास्ट में नुकसान नहीं
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने एक के बाद एक 3 IED ब्लास्ट किए। इसका फायदा उठाते हुए घने जंगल और पहाड़ी की ओर भाग गए। इसके बाद जवानों ने घटना स्थल पर सर्चिंग की तो मौके से 3 IED,2 पिठ्ठू, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया गया है। बरामद IED को मौके पर ही जवानों ने नष्ट कर दिया। हालांकि इस ब्लास्ट में कोई नुकसान नहीं हुआ है। दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

No comments