Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जवानों को भारी पड़ता देख 3 आईईडी ब्लास्ट कर भागे नक्सली, सर्चिंग जारी

रायपुर। राज्य में नक्सलियों का आतंक दिन ब दिन बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले पांच जवानों के शहीद होने के बाद गुरुवार को नक्सलियों ने 17 वाहन फूंक द...


रायपुर। राज्य में नक्सलियों का आतंक दिन ब दिन बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले पांच जवानों के शहीद होने के बाद गुरुवार को नक्सलियों ने 17 वाहन फूंक दिए थे और मजदूरों केसिर पर बंदूक रखकर उन्हें जान से मारने की चेतावनी दी थी। यह मामला अभीठंडा भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को नक्सलियों ने फिर से आइईडी विस्फोट कर दिया। दंतेवाड़ा में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया और वहां से जान बचाकर भाग निकले। जवानों ने मौके से आईईडी सहित अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल, इलाके में सर्चिंग जारी है। यह मुठभेड़ मालेवाही थाना क्षेत्र के बारसूर रोड पर जंगल में हुई है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक, पल्ली बारसूर रोड पर जंगल में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर सीनियर अफसरों के निर्देश पर जवानों की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था। जवान शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पघोटिया के जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। 


No comments