Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

50 करोड़ रुपए की 'बारिश का लालच दे यह करना चाहतो थे लड़की के साथ

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने 50 करोड़ रुपये की बारिश कराने का झांसा देकर लड़की ...


नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने 50 करोड़ रुपये की बारिश कराने का झांसा देकर लड़की पर 'जादू-टोना करने का दवाब बनाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । 26 फरवरी को पीडि़त लड़की द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 'जादू-टोना के बहाने एक लड़की को 50 करोड़ रुपये की बारिश करवाने का लालच दिया। इसी बहाने आरोपियों ने लड़की के कपड़े उतरवाने की कोशिश भी की लेकिन उनकी एक हरकत उन्हें ही पर भारी पड़ी। लड़की ने ऐन वक्त पर सूझबूझ ना दिखाई होती तो उसके साथ किसी भी अनहोनी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। अपनी शिकायत में लड़की ने कहा है कि कुछ दिन पहले उसे एक शख्स मिला था जिसने उसे अमीर बनने का सपना दिखाया था और इसके लिए उसने कुछ शर्तें रखी थी। आरोपी ने कहा था कि यदि लड़की इन शर्तों को पूरा करती है तो वह अमीर बन जाएगी और काले जादू की बदौलत आसमान से 50 करोड़ रुपये की बारिश होगी। इसके बाद लड़की आरोपी के झांसे में आ गई लेकिन जब बाद में आरोपियों ने पीडि़ता से कपड़े उतारने को कहा तो उसे कुछ शक हुआ। आरोपी लगातार निर्वस्त्र होने का दवाब बनाने लगे और पीडि़ता नजऱअंदाज़ करने लगी। पीडि़ता के लगातार नजरअंदाज करने के बावजूद भी आरोपी उस पर दवाब बनाते रहे जिसके बाद पीडि़ता ने पुलिस का सहारा लिया और थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। लकडग़ंज पुलिस ने तहकीकात करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 'काला जादू कानून, पाक्सो तथा अन्य अधिनियमों में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान विकी गणेश खपरे 20 वर्षीय , दिनेश महादेव निखरे 25 वर्षीय , रामकृष्ण दादाजी म्हास्कर 41 वर्षीय , विनोद जयराम मसराम 42 वर्षीय और डीआर उर्फ सोपान हरिभाऊ कुमरे 35 वर्षीय के रूप में की गई है।

No comments