Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भगवान श्रीगणेश जी को प्रसन्न करने के ये सरल उपाय, जीवन में मिलेगी सफलता

aber अबेर न्यूज। बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश जी का माना गया है। माना जाता है के इस दिन भगवान गणेश जी अपने सभी भगतो की मनोकामनाएं प...


aber अबेर न्यूज। बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश जी का माना गया है। माना जाता है के इस दिन भगवान गणेश जी अपने सभी भगतो की मनोकामनाएं पूरी करते है और उनपर अपनी कृपा बरसाते है। कुछ लोग इस इस दिन व्रत भी रखते है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भी बहुत लाभ मिलता है। आज हम आपको भगवान गणेश जी के कुछ सरल उपाय के बारे में बताने जा रहा है।

1. बुधवार का दिन विशेष रूप से गणेशजी का होता है इसीलिए आपको इस दिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना विशेष लाभ देगा।

2. इसके अलावा आप गणेश मंदिर जाकर उन्हें दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग जरूर लगाएं।

3. बुधवार को पहले किन्नरों को कुछ पैसे दान दें, फिर कुछ पैसे उनसे उनके पास से आशीर्वाद के रूप में ले लें और उन पैसों को पूजा के स्थान पर रखकर धूपबत्ती दिखाएं और हरे कपड़े में लपेटकर धन वाले स्थान पर रख दें। इससे धन में बरकत आएगी

4. अगर आप कोई तांत्रिक उपाय करना चाहें तो ये भी कर सकते हैं कि बुधवार के दिन 7 साबुत कौड़ियां लें। कौड़ियां बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर आसानी से मिल जाती हैं। इसके साथ ही एक मुट्ठी हरे खड़े मूंग लें और दोनों को एक हरे कपड़े में बांधकर चुपचाप किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख आएं। लेकिन ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी को कुछ न बताएं और पूरी आस्था रखें।

5. बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी और शकर मिलाकर गाय को खिलाएं। इससे जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

No comments