Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नारीशक्ति की समाज में भूमिका: राज्यपाल अनुसुइया उइके प्रेस क्लब के कार्यक्रम में महिलाओं को करेंगी सम्मानित

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब एवं शुभम शिक्षण एवं कला संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को नारीशक्ति की समाज में भूमिका विषय पर प...


रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब एवं शुभम शिक्षण एवं कला संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को नारीशक्ति की समाज में भूमिका विषय पर परिचर्चा का आयोजन अपरान्ह 3 बजे स्व. मधुकर खेर स्मृति भवन, मोतीबाग में आयोजित है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनसुइया उइके होंगी तथा विशिष्ठ अतिथि राजेश्री महंत रामसुंदर दास, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गो सेवा आयोग एवं हर्षिता पाण्डेय, सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग होंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता क्षेत्र से सुश्री रत्ना वर्मा, संस्कृति क्षेत्र से पद्मश्री डॉ. ममता चन्द्राकर, सामाजिक क्षेत्र से पद्मश्री फूलबासन यादव, प्रशासन क्षेत्र से पद्मिनी भोई साहू, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. मोनिका अग्रवाल, शिक्षा क्षेत्र से  उर्मिला देवी, व्यवसाय जगत से मंजूलता बढ़रिया को सम्मानित किया जाएगा। रायपुर प्रेस क्लब तथा शुभम शिक्षण एवं कला संस्था ने उपस्थिति का आग्रह किया है।

No comments