Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नारियों का सम्मान करें... नारी है तो जहान है...

गुरुर। नारी गौरव है, अभिमान है नारी ने ही रचा विधान है, हमारा नतमस्तक इन्हें प्रणाम है। आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज 8 मार्च अंतर्राष...

गुरुर। नारी गौरव है, अभिमान है नारी ने ही रचा विधान है, हमारा नतमस्तक इन्हें प्रणाम है। आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का दिन है। जो महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा प्यार प्रकट करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। क्योंकि महिलाओं ने हमेशा से एक श्रमिक के रूप में, एक मां के रूप में तथा एक अच्छे नागरिक के रूप में अपनी भूमिका का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया है। इस अवसर पर इन प्रमुख महिलाओं ने अपने विचार प्रकट किए।


नारियों में अपरिमित शक्ति और क्षमता: संगीता सिन्हा
विधायक संगीता सिन्हा ने कहा नारियों में अपरिमित शक्ति और क्षमता विद्यमान है। व्यावहारिक जगत के सभी क्षेत्रों में उन्होंने कई महत्तम कीर्तिमान स्थापित किया है अपने अद्भुत साहस अथक परिश्रम तथा दूरदर्शी बुद्धिमता के आधार पर विश्व में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही है। मुझे भी गर्व है कि मैं एक नारी हूं।


नारियों ने युग निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया: रजनी कल्याणपुरी गोस्वामी
रजनी कल्याणपुरी गोस्वामी ने कहा
मानवीय  संवेदना करुणा वात्सल्य जैसे भाव से परिपूर्ण अनेक नारियों ने युग निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। चाहे वह देश की सुरक्षा हो विज्ञान हो खेल हो समाज सेवा और राजनीति हो। अपने देश के प्रति आर्थिक योगदान हो हर क्षेत्र में नारी ने अपना स्मरणीय योगदान दिया है।  जिन्होंने साबित कर दिया है कि कुछ उड़ान हौसलों के पंख से भी की जाती है।  विभिन्न पदों पर रहते हुए नारियों ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है।जिनके नाम आज प्रेरणा स्रोत बना हुआ है।

-हर क्षेत्र में महिलाओं ने आज धाक बना ली: केकती सिन्हा

केकती सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत कोचवाही ने कहा हर क्षेत्र में महिलाओं ने आज धाक बना ली है लेकिन कभी-कभी बड़ा अफसोस होता है, निराशा होती है कि जब नारी के सम्मान को ठेस पहुंचाया जाता है। इन्हें अधिकारों से वंचित किया जाता है। इनका शोषण किया जाता है। उन्हें एक वस्तु समझा जाता है। यह वस्तु नहीं यह जननी है दुनिया में जितना पुरुष जाति का योगदान है मेरे हिसाब से उसे अधिक नारी जाति का योगदान है इसलिए हम सभी को नारी जाति का सम्मान करना चाहिए।

-महिलाओं की हम सभी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका:  लक्ष्मी गोस्वामी

समाज सेवी  लक्ष्मी गोस्वामी ने कहा आज 8 मार्च का यह दिन महिलाओं और पुरुषों में समानता लाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। महान विद्वान स्वामी  विवेकानंद जी कहते थे कि दुनिया के कल्याण के लिए कोई अवसर नहीं है। जब तक कि महिला की स्थिति में सुधार ना हो। पक्षी के लिए केवल एक पंख पर   उडऩा संभव नहीं है। महिलाओं की हम सभी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाओं का महत्व शब्दों में वर्णित करना आसान नहीं है। महिला समाज का अभिन्न अंग है हमारे देश में अनेक महिलाओं ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सफलता के कई ऐसे मुकाम हासिल किया है। जो हर किसी के लिए मिसाल है।

महिलाएं जागरुक हैं, सोच बदल ली है: केशरी सुमित राजपूत

केशरी सुमित राजपूत समाज सेविका ने कहा आज देश की महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं अब उसने अपनी सोच को बदल दिया है। आज की महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। मजदूरी से लेकर अंतरिक्ष में जाने तक के हर क्षेत्र में वह अपनी योग्यता साबित कर रही है। कोरोना जैसे   महामारी में स्वास्थ्य जरूरी सेवाओं शिक्षा देखभाल कर्मियों और अन्य भूमिकाओं में महिलाएं अपना योगदान दे रही है ।


कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी : राजकुमारी टंडन

राजकुमारी टंडन सरपंच ग्राम पंचायत तार्री ने कहा कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है ,,,,। हमारा कर्तव्य है कि हम हमेशा महिलाओं का सम्मान करें उन्हें आगे बढऩे को प्रेरित करें।


No comments