Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जींस पर कमेंट करना पड़ा भारी, युवती ने युवक को जी भरकर कूटा

    धमतरी। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॅाक के मधुबन मेले का बताया जा रहा ...

  


 धमतरी। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॅाक के मधुबन मेले का बताया जा रहा है। लड़की की जींस पर मनचले युवक ने कमेंट किया था। जींस वाली लडकी ने लात और घूंसों से मनचले युवक की जमकर धुनाई कर दी।    देश में फटी जींस को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे वक्त में युवती की यह साहस धमतरी जैसे छोटे से जिले में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान का असर देखने को मिल रहा है। मधुबन मेले में कार्यक्रम चल रहा था। इस मेले में अपने सहेलियों के साथ युवती मेला घूमने के लिए गई थी।  घूमने के दौरान एक युवक छेड़छाड़ करने लगा और उसकी जींस पर टिप्पणी कर दी। जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो युवक नहीं मान रहा था। युवती ने साहस दिखाते हुए युवक को जमकर सबक सिखाया। युवक की लात और घूंसों से खूब पिटाई की। दरअसल, धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॅाक में एक लड़की मेला देखने गई थी। मेले में एक मनचले युवक ने लड़की की जींस को लेकर कमेंट कर दिया। कमेंट को लेकर लड़की आग बबूला हो गई। युवती ने आव देखा न ताव, बस युवक की ताबड़तोड़ कुटाई कर दी। धुनाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  
पुलिस युवती की तारीफ  कर रही है। हालांकि युवती ने इस मामले में अब तक कोई शिकायत थाने में नहीं दर्ज कराई है। युवती के साहस की जानकारी मिलने पर पुलिस के अफसरों ने इसे साहस को समाज के लिए अच्छा उदाहरण बताया है। धमतरी एसपी बीपी राजभानू ने कहा कि महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी के कारण महिला और युवतियां जागरूक हो रही है।

No comments