Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

असम में दिखा प्रियंका गांधी वाड्रा का अलग अंदाज, टोकरी लेकर चाय की पत्तियां तोड़ती हुईं आईं नजर

अबेर न्यूज असम। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम दौरे के दूसरे दिन महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान वह टोकरी ले...


अबेर न्यूज असम।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम दौरे के दूसरे दिन महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान वह टोकरी लेकर मजदूरों की तरह चाय की पत्तियां तोड़ती हुईं नजर आईं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा असम की बहुरंगी संस्कृति ही यहां की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं।  

बता दें कि, असम के तेजपुर में आज प्रियंका गांधी की बड़ी जनसभा होनी है। प्रियंका गांधी अब तक उत्तर प्रदेश तक ही सीमित रही हैं, लेकिन अब पार्टी के लिए पूरी तरह से व्यापक प्रचार अभियान में जुट गई हैं। वह केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की भी यात्रा करेंगी। वहीं राहुल गांधी तमिलनाडु में मोर्चा संभालेंगे।

No comments