Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांग्रेसियों की धुलाई और सोंटाई जैसे बयानों को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर मामला दर्ज

रामानुजगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकेश साहू के खिलाफ राजपुर पुलिस ने कांग्रेसियों की लिखित शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर ...


रामानुजगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकेश साहू के खिलाफ राजपुर पुलिस ने कांग्रेसियों की लिखित शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है। बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने थाना प्रभारी अखिलेश सिंह से मुलाकात की थी। थाना प्रभारी को प्रेषित ज्ञापन में कांग्रेसियों ने आरोप लगाया था कि राजपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकेश साहू ने रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। कांग्रेसियों की पिटाई किए जाने और छह महीने में वातावरण बदल देने का एलान किया है। कांग्रेसियों ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की भाषा और धमकी उचित नहीं है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने धमकी देकर भय का वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया है। कांग्रेसियों का आरोप है कि दो दिन पहले राजपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकेश साहू ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि कांग्रेसियों की धुलाई भी होगी और सोंटाई भी होगी। संगठन का काम भी चलता रहेगा। उन पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगा था। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के बयान का जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी जो सभी समाचारों पत्रों की सुर्खियां बनी। कांग्रेसियों की लिखित शिकायत के आधार पर राजपुर पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकेश साहू के खिलाफ धारा 505 (1) (ग) व 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह, कांग्रेस के जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, एल्डरमैन राजीव गुप्ता, सुरेश सोनी, सुधीर अम्बष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, स्वतंत्र राजा मिश्रा, राहुल गुप्ता, राजेश यादव, विकास अम्बष्ट, निलेश जायसवाल, पंकज जायसवाल, राहुल भारती, रवि सोनी, अजय यादव उपस्थित थे।

No comments