Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अब इस राज्य में हैवानियत: दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीडि़ता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

  हनुमानगढ़। लाख कोशिशों और कई कानून बनने के बाद भी महिलाओं के साथ अपराध में कमी नहीं आ रही है और न उन पर लगाम लग रही है। राजस्थान के हनुमान...

 


हनुमानगढ़। लाख कोशिशों और कई कानून बनने के बाद भी महिलाओं के साथ अपराध में कमी नहीं आ रही है और न उन पर लगाम लग रही है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक दिल दहाला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दुष्कर्म के एक आरोपी ने जमानत पर छूटकर पीडि़ता को जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला के शरीर का हिस्सा करीब 70 फीसदी तक झुलस गया है। महिला को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया है। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती थी और पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी प्रदीप बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। एक सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, महिला के घर के बाहर घटना के बाद एक युवक धानमंडी में भागता हुआ दिखाई दिया।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पी़डि़त की नानी के घर के बाहर एक कैमरा लगा हुआ है। इसमें बाइक पर सवार एक युवक दिखाई दे रहा है। बता दें कि दो साल पहले महिला ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी प्रदीप फिलहाल जमानत पर था।  गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार का कहना है कि महिला की नानी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। महिला की नानी ने बताया कि मेरी नातिन ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।  नानी ने बताया कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और इसके बाद भागने के लिए मेन गेट खोल दिया। नानी की शिकायत के मुताबिक महिला का भाई बाहर के कमरे में सो रहा था और आरोपी ने उसके कमरे के गेट पर रस्सी बांध दी थी ताकि गेट न खुल सके। जिस कमरे में महिला सो रही थी, उसके बाहर भारी मात्रा में मिट्टी का तेल छिड़क दिया और बाहर से महिला के नाम की आवाज लगाकर बुलाने लगा। जैसे ही महिला बाहर आई, तो उसने छड़ी पर कपड़ा लपेटकर केरोसिन तेल छिड़क दिया, जिसके बाद पीडि़ता के शरीर का 70 फीसदी आग से झुलस गया।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

दिल्ली रवाना होने से पहले साय बोले निगम मंडलों में जल्द होगी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमं...

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति...

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: ...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्...

महाराष्ट्र मंडल ने किया सचिन तेंदुलकर का सम्मान

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने MIC मेंबर की घोषणा की

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाय...