Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अब इस भाजपा नेता की कोरोना ने ले ली जान

नई दिल्ली। कोरोना का कहर एक बार थमने के बाद फिर बढ़ता जा रहा है।  संक्रमितों के साथ मौतों का आंकड़ा भी रोज बढ़ रहा है। लाखों लोग इस बीमारी स...


नई दिल्ली। कोरोना का कहर एक बार थमने के बाद फिर बढ़ता जा रहा है।  संक्रमितों के साथ मौतों का आंकड़ा भी रोज बढ़ रहा है। लाखों लोग इस बीमारी से जान गंवा बैठे हैं और रोज सैंकड़ों लोगों की जान जा रही है।  वहीं आज भाजपा के एक नेता की भी कोरोना ने जान ले ली। जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीप गांधी का दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया है। दिलीप गांधी की कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि दिलीप गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके थे।
सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए भी इलाज चल रहा था। उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता।
उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।

No comments