Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, March 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्य सचिव ने बताए कुशल प्रशासनिक अधिकारी बनने के गुण

2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुख्य सचिव से मुलाकात रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शुक्रवार को मंत्रालय ...

2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुख्य सचिव से मुलाकात


रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सामान्य चर्चा के दौरान कुशल प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए जरूरी गुणों के विषय में जानकारी दी। श्री जैन ने उन्हें बताया कि प्रशासनिक अधिकारी के रूप में संवेदनशीलता के साथ किसी भी समस्या को समझकर उसके निराकरण के लिए सही निर्णय लेना जरूरी होता है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विभागीय वरिष्ठ सहयोगियों के अनुभवों का लाभ लिया जाना सही होता है। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए अपने भावनाओं और वाणी पर नियंत्रण रखते हुए समस्याओं का निराकरण का प्रयास करना चाहिए। शासन के नियम-कानूनों का नियमित रूप से अध्ययन करते हुए उनका सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में विकास कार्यों का आम जनता के हित में सही क्रियान्वयन ही कुशल प्रशासनिक अधिकारी की पहचान होती है। श्री जैन ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को इन गुणों के साथ काम करने की सलाह दी है।
 प्रशिक्षु अधिकारियों के अब तक प्रशिक्षण और उसके अनुभव के विषय में भी जानकारी ली
श्री जैन ने प्रशिक्षु अधिकारियों के अब तक प्रशिक्षण और उसके अनुभव के विषय में भी जानकारी ली। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी की महानिदेशकरेणु जी पिल्ले और मुख्य सचिव कार्यालय की उप सचिव जयश्री जैन उपस्थित थे। 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का कार्यक्रम 22 फरवरी से 19 मार्च तक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में संचालित हो रहा है। परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में जितेन्द्र यादव को सहायक कलेक्टर दुर्ग, ललितादित्य नीलम सहायक कलेक्टर बिलासपुर, नम्रता जैन सहायक कलेक्टर रायपुर,  रेना जमील सहायक कलेक्टर बस्तर और विश्वदीप को सहायक कलेक्टर सरगुजा के रूप में पदस्थ किया गया है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

दिल्ली रवाना होने से पहले साय बोले निगम मंडलों में जल्द होगी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमं...

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति...

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: ...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्...

महाराष्ट्र मंडल ने किया सचिन तेंदुलकर का सम्मान

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने MIC मेंबर की घोषणा की

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाय...