Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इन राज्यों में बेकाबू हुआ कोरोना

  नई दिल्ली। कोरोना का कहर भारत में बरप रहा है। हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। रोजाना सैंकड़ों लोगों की जान जा रही है। हजारों संक्रमित हो रहे...

 


नई दिल्ली। कोरोना का कहर भारत में बरप रहा है। हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। रोजाना सैंकड़ों लोगों की जान जा रही है। हजारों संक्रमित हो रहे हैं। कुछ का घर में तो कुछ का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं कोरोना का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में कोरोना की तेज रफ्तार डराने वाली है। बीते 24 घंटे में महामारी के 53 हजार से अधिक नए मामले मिले हैं और इस दौरान 354 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि मंगलवार के मुकाबले आज मामलों में तीन हजार की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, देश में कुल 6.30 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 53,480 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 354 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,62,468 हो गई है। देश में बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.21 करोड़ से अधिक पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,52,566 है और 1.14 करोड़ से अधिक लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।

No comments