Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नेता प्रतिपक्ष कौशिक का आरोप: कांग्रेस का हाथ अवैध करोबारियों के साथ

 अवैध शराब करोड़ों की बिक रही लाखों की जब्ती केवल दिखावा: कौशिक रायपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में बिक रही अवैध श...

 अवैध शराब करोड़ों की बिक रही लाखों की जब्ती केवल दिखावा: कौशिक
रायपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में बिक रही अवैध शराब पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी दुकानों से अधिक शराब की बिक्री अवैध तौर पर तस्कर कर रहे हैं। इस पूरे कारोबार में कांग्रेस का हाथ अवैध तस्करों के साथ है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में 40 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त करने का मामला केवल दिखावा है। पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। लगता है कि अवैध शराब के तस्करों का मनोबल इतना मजबूत है कि बेखौफ अवैध शराब की बिक्री में लगे हैं। पुलिस तो केवल कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता कर रही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि होली से पहले पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री को लेकर जिस तरह की चर्चा है इससे लगता है कि प्रदेश की सरकार अवैध तस्करों के सामने नतमस्तक है और अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शराबबंदी के नाम पर जिस तरह से गंगा जल की कसमें खाई थी और घोषणा पत्र को आत्मसात किया था, लेकिन उसके विपरीत यह सरकार अवैध शराब की बिक्री को प्रोत्साहित कर रही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री को लेकर पुलिस को विशेष अभियान चलाना चाहिए, लेकिन इस तरह के अभियान नहीं चलाने से तस्करों का मनोबल लगातार मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री अधिक हो रही है इससे प्रदेश के जनमानस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।


No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

दिल्ली रवाना होने से पहले साय बोले निगम मंडलों में जल्द होगी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमं...

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति...

राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: ...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्...

महाराष्ट्र मंडल ने किया सचिन तेंदुलकर का सम्मान

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने MIC मेंबर की घोषणा की

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाय...