Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: 'छिछोरे' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब

कंगना रणौत, मनोज बाजपेयी और धनुष चुने गए बेस्ट एक्टर्स मुंबई। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो रही है। कोरोना वायरस की वजह से इस...

कंगना रणौत, मनोज बाजपेयी और धनुष चुने गए बेस्ट एक्टर्स


मुंबई। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो रही है। कोरोना वायरस की वजह से इस बार पुरस्कारों की घोषणा देर से हुई है। इस साल कुल 461 फीचर फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रखा गया था।नेशनल मीडिया सेंटर में होने वाली इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी है। आपको बता दें 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार की जा रही है।सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। छिछोरे फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज मुख्य किरदार में नजर आए थे। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

इन्हें भी मिला पुरस्कार

स्पेशल मेंशन पुरस्कार-  बिरियानी, जोना की पोरबा (आसमिया), लता भगवान करे (मराठी), पिकासो (मराठी) को मिला है।

सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरिस पोर्ट्रेयल आॅफ लव इन सिनेमा को मिला है।

सिक्किम को सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार 2019 मिला है।

नॉन फीचर फिल्म कैटेगिरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हिंदी भाषा की फिल्म एन इंजीनियर्ड ड्रीम को मिला है।

बेस्ट फीचर फिल्म -Marakkar Arabikkadalinte Simham (Malyalam)

बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर - केसरी - तेरी मिट्टी -

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - पल्लवी जोशी

बेस्ट स्क्रीन प्ले (डॉयलॉग राइटर) - विवेक रंजन अग्निहोत्री, ताशकंद फाइल फिल्म के लिए


No comments