Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बढ़ते महिला अपराध के लिए प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था जिम्मेदार: शालिनी राजपूत

छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं, कहां है प्रियंका व राहुल गांधी, कहां हो रहा है न्याय?  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश...

छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं, कहां है प्रियंका व राहुल गांधी, कहां हो रहा है न्याय? 


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे लगातार अनैतिक कृत्य और बढ़ती वारदातों को लेकर प्रदेश सरकार पर लापरवाही, असंवेदनशीलता का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका हैं और बढ़ते महिला अपराध के मामले प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था की कलई खोलते हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि महासमुन्द के पटेवा में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना, पंडरिया में महज 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना और कवर्धा में नाबालिग को मिट्टी तेल डाल कर जलाने की घटना हृदय विदारक हैं। छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नही, कहां है प्रियंका गांधी व राहुल गांधी, कहां हो रहा है न्याय?   भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार और सरकार के नेता न्याय की बात करते हैं, अब होगा न्याय का नारा देते हैं लेकिन किसी पीड़ित के साथ न्याय नही हो रहा है। अब उन्हें प्रदेश की जनता को बताना होगा कि कब होगा न्याय? उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा हैं कि क्यों प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सुबह अखबारों की खबरे अपराध के खूनी छीटों वाली खबरों से भरी रहती हैं? प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध क्या सरकार में बैठे जिम्मेदारों को नहीं दिख रहे हैं? उन्होंने कहा कि प्रदेश में भय और आतंक का वातावरण हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़ते अपराध को लेकर  सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बठेना की घटना और प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंक कर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया परंतु कानून व्यवस्था दिरूस्त करने के बजाय प्रदेश के मुख्यमंत्री असम के चुनाव और क्रिकेट में व्यस्त हैं। शालिनी राजपूत ने प्रदेश सरकार पर असंवेदनशील और कानून व्यवस्था में पूर्ण रूप से विफल होने का आरोप लगाते हुए सरकार को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया हैं।

No comments