Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इनकी लापरवाही कहीं दूसरों पर न पड़ जाए भारी, देखिए खबर

मुंबई। कोरोना से बचने के लिए सरकार, प्रशासन सब लोगों से हर रोज मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं पर लोगों की लाप...


मुंबई। कोरोना से बचने के लिए सरकार, प्रशासन सब लोगों से हर रोज मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं पर लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। वे खुद तो मौत के मुंह में जा रहे हैं दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक लापरवाही और उसके बाद मारपीट का मामला मुंबइ से सामने आया है। जहां मास्क नहीं पहनने पर बीएमसी कर्मी ने एक महिला को रोका तो उसने कर्मी की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। ज्ञात हो कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान लोगों की लापरवाही की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मुंबई से एक नगरपालिका कर्मी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के कर्मी ने बिना मास्क पहने जाती एक महिला को रोका, तो महिला ने कर्मी पर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया।
महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जगह-जगह पर बीएमसी ने मार्शल तक तैनात किए हैं, लेकिन अब इन्हीं मार्शल से मारपीट का मामला सामने आने लगा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक ऑटो में दिख रही है, जिसे एक नीली ड्रेस पहने एक अन्य महिला रोकती है, जो बीएमसी की कर्मचारी है। बीएसकी कर्मी उस महिला को मास्क पहने के लिए कहती है। इस पर महिला उस कर्मी को धक्का मारती और थप्पड़ मारने की कोशिश करती है। इस पर बीएमसी कर्मी उस महिला को पकड़ लेती है। इस दौरान महिला छूटने की कोशिश करती है। इस दौरान वह नीली वर्दी वाली महिला पर जमकर घूंसे और थप्पड़ मारने लगती है।

No comments