Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रोज नए रिकॉर्ड बना रहा कोरोना: देश में हाहाकार: मिले इतने मरीज

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमितों के रोजाना बढ़ते आंकड़े रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। रोजाना मारीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है और सरकार की चिंत...


नई दिल्ली। कोरोना संक्रमितों के रोजाना बढ़ते आंकड़े रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। रोजाना मारीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है और सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है। मौतों का आंकड़ी भी बढ़ा है। मरने वालों की संख्या भी एक दम से बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 40 हजार 906 नए संक्रमित मिले, जो 111 दिन में सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 23 हजार 623 मरीज ठीक हुए और 188 की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से अब तक कुल एक लाख 59 हजार 588 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। वहीं, मुंबई में पिछले छह दिन में 13 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कुल एक करोड़ 15 लाख 55 हजार 284 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें एक करोड़ 11 लाख सात हजार 332 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख 88 हजार 394 है। इसके अलावा अब तक चार करोड़ 20 लाख 63 हजार 392 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के मामलों में लगातार 10वें दिन इजाफा हुआ। देश में अब भी 2,88,394 लोग संक्रमित हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.49 प्रतिशत है। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गिरकर 96.12 प्रतिशत रह गई है।

No comments