Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा- संकट के समय गायब रहते हैं हमेशा

aber अबेर न्यूज गड़बेता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात अम्फान के बाद उनकी सरकार ने प्रभावितों की हरसंभव मदद की औ...


aber अबेर न्यूज गड़बेता।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात अम्फान के बाद उनकी सरकार ने प्रभावितों की हरसंभव मदद की और हो सकता है कि एक या दो लाभार्थी छूट गए हों, लेकिन भाजपा के नेताओं को संकट के उस समय में कहीं नहीं देखा गया। पश्चिम मेदिनीपुर में एक रैली को यहां संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा नेता चुनाव से ठीक पहले मतदाताओं को लुभाने और वोट हासिल करने के लिए बाहर से नकदी के साथ हेलीकॉप्टर और विमानों से यहां पहुंचते है।    

बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लागू नहीं होने देगी। उन्होंने आरोप लगाया, गणना करने वालों की यात्रा के दौरान घर पर नहीं पाए जाने पर भाजपा मतदाताओं के नामों को हटा देगी। वे आपको (लोगों) निकाल देंगे, लेकिन हम उन्हें यहां रजिस्टर का अद्यतन करने की अनुमति नहीं देंगे।     

उन्होंने कहा, किसी भी परिवार के एक भी सदस्य, देश के किसी भी नागरिक को बंगाल से निकाला नहीं जा सकता है। भाजपा को दंगाइयों की पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा, हम हिंसा नहीं चाहते हैं, हम खून-खराबा नहीं चाहते हैं और हम बंगाल में प्रतिशोध की राजनीति नहीं चाहते हैं।    

No comments